{"_id":"616ff7b639b1180c3a382004","slug":"jhansi-lalitpur-farmers-face-manure-crisis-protest-on-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: ललितपुर में खाद नहीं मिलने पर किसानों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: ललितपुर में खाद नहीं मिलने पर किसानों ने लगाया जाम
Wed, 20 Oct 2021 04:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 20 Oct 2021 04:36 PM IST
सार
ललितपुर-मड़ावरा जनपद में चल रही खाद की किल्लत और प्रशासन के ढुल-मुल रवैये से रुष्ट किसानों द्वारा बुधवार को मड़ावरा में ललितपुर रोड पर स्थित खाद की दुकानों के सामने सड़क पर बैठ कर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
किसानों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के ललितपुर में किसानों को खाद नहीं मिलने पर उन्होंने रास्ते में जाम लगा दिया। किसानों ने रास्ते में जाम लगाते हुए खाद विक्रेताओं पर जमाखोरी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
खाद न मिलने पर नाराज प्रदर्शनकारियों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के प्रति भी आक्रोश प्रकट किया।
बगैर खाद के नहीं हो रही फसल की बोहनी
ललितपुर-मड़ावरा जनपद में चल रही खाद की किल्लत और प्रशासन के ढुल-मुल रवैये से रुष्ट किसानों द्वारा बुधवार को मड़ावरा में ललितपुर रोड पर स्थित खाद की दुकानों के सामने सड़क पर बैठ कर जाम लगा दिया। व्यापारियों द्वारा की जा रही खाद की कालाबाजारी के आरोपों के चलते किये जा रहे प्रदर्शन के दौरान किसानों द्वारा जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन