{"_id":"6253e9d77cdd6809fd19a734","slug":"jhansi-lady-sexually-assaulted-by-two-youth-in-posh-colony-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: पॉश कॉलोनी में पहले युवती को मारा-पीटा फिर दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: पॉश कॉलोनी में पहले युवती को मारा-पीटा फिर दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार
Mon, 11 Apr 2022 02:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 11 Apr 2022 02:12 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपी की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अजय एनक्लेव में दबिश देने के दौरान घर में बाहर से ताला लगा हुआ था। पुलिस ने जब घर का ताला तोड़ा तब एक आरोपी घर के भीतर मिला जबकि दूसरा आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
झांसी थाना कोतवाली स्थित एक पॉश कॉलोनी में एक युवती संग दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर में दबिश दी। यहां से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि दूसरा फरार है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस के मुताबिक 19 वर्षीय युवती की जान-पहचान अजय एनक्लेव निवासी अभिषेक गुप्ता से थी। अभिषेक ने उसे बीती रात अपने घर बुलाया था। उसी दौरान अभिषेक का दोस्त ओमप्रकाश निवासी अखाड़ापूरा थाना मोंठ भी वहां पहुंच गया।
विज्ञापन
युवती जब घर जाने लगी तो दोनों ने उसे जबरन रोक लिया। विरोध करने पर युवती को मारा-पीटा और दोनों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती किसी तरह उनके चंगुल से निकल कर पुलिस के पास पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने उसकी तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। अजय एनक्लेव में दबिश देने के दौरान घर में बाहर से ताला लगा हुआ था। पुलिस ने जब घर का ताला तोड़ा तब एक आरोपी घर के भीतर मिला जबकि दूसरा आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।