फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi ki tem ne bhede kyi lacx

झांसी की टीम ने भेदे कई लक्ष्य

Thu, 19 Jul 2018 01:15 AM IST
amarujala
amarujala Updated Thu, 19 Jul 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
jhansi ki tem ne bhede kyi lacx
police, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
कानपुर जोन की तीन दिवसीय कानपुर जोन की अंतरजनपदीय एलार्म एफीसिएंसी रेस एवं राइफल, रिवाल्वर व पिस्टल, कार्बाइन प्रतियोगिता में झांसी के खिलाड़ियों ने अपनी धमक दिखाई। एसएसपी ने विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ 15 जुलाई को 33 वीं वाहिनी पीएसी में किया गया। प्रतियोगिता मेें जोन की आठ टीमों ने भाग लिया। झांसी की टीम द्वारा एलार्म एफीसिएंसी रेस, रिवाल्वर व पिस्टल, कार्बाइन, राइफल पुरानी स्पर्धा, राइफल नई स्पर्धा थ्री पी पुरूष व महिला, नई स्पर्धा प्रोन महिला प्रतियोगिताओं में झांसी द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने पर टीम को चल वैजंती शील्ड व प्रशस्ति पत्र दिया गया। वहीं, राइफल नई स्पर्धा थ्री पी पुरूष प्रतियोगिता में जनपद औरेया द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने पर चल बैजंती शील्ड प्रदान की गई। राइफल नई स्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ लक्ष्यभेदक निरीक्षक डा. रंजना गुप्ता को सम्मानित किया गया। वहीं, निलिंग 50 गज प्रतियोगिता में पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र सिंह को प्रथम आने पर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर एसपी देहात कुलदीप नारायण, एसपी सिटी देवेश पांडेय, सीओ सिटी जितेंद्र सिंह परिहार, सीओ क्राइम आशापाल सिंह, सीओ लाइन देवेंद्र सिंह, आरआई विपिन कुमार पांडेय, सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक राजकुमार मिश्रा व पीटीआई रामनारायण पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed