फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi ki rani bday shobhayatra

झांसी की रानी की शोभायात्रा में विभोर हुई झांसी

Wed, 20 Nov 2019 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
jhansi ki rani bday shobhayatra
महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर शहर में भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। इनमें महारानी लक्ष्मीबाई, सुंदर, मुंदर सहित कई महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्वरूप शामिल थे। इनका लोगों ने जगह - जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

महारानी लक्ष्मीबाई जन्म दिवस समारोह महासमिति की ओर से रानी महल से निकाली गई शोभायात्रा में घोड़ों पर गुलाम गौस खां, तात्या टोपे, खुदा बक्श, बहादुर शाह जफर के स्वरूप और बग्घी पर भारत माता के स्वरूप विराजमान थे। विद्यार्थी हाथों में तख्तियां लेकर जयकारे लगा रहे थे।
विज्ञापन

शोभायात्रा सिंधी तिराहा, कोतवाली की ढाल, गंदीगर के टपरा, सराफा बाजार, मानिक चौक, गांधी मार्ग, सुभाष गंज से होकर रानी महल पर समाप्त हुई। इसके बाद आतिशबाजी की गई। इससे पहले शोभायात्रा को हरी झंडी नगर विधायक रवि शर्मा, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा, समाज सेविका अनुराधा शर्मा, संजय पटवारी, राकेश सेन ने दिखायी। वक्ताओं ने कहा कि हमें रानी के शौर्य और त्याग से प्रेरणा लेना चाहिए। इस अवसर पर जिला धर्माचार्य महंत विष्णु दत्त स्वामी, रवीश त्रिपाठी, महेश साहू, विष्णु गुप्ता, रजत त्रिपाठी, अखिलेश पांडेय, केसी ऑनियाल, राजकुमार अमरया, अनिल सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed