फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi khajuraho fourelane work any how condition complete in march

झांसी-खजुराहो फोरलेन निर्माण हर हाल में मार्च तक हो पूरा

Wed, 30 Dec 2020 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Jhansi khajuraho fourelane work any how condition complete in march
झांसी। डीएम आंद्रा वामसी ने विकास भवन सभागार में मंगलवार को झांसी-खजुराहो फोरलेन और झांसी-बबीना सड़क चौड़ीकरण के कार्य की समीक्षा की। इस दौरान काम की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताई। निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने झांसी-खजुराहो मार्ग के निर्माण कार्य को लेकर सख्त नाराजगी व्यक्त की और अब तक किए गए कार्य पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में जो भी बाधाएं आ रही हैं, उन्हें जल्द दूर किया जाए। ठेकेदार को कड़ी फ टकार लगाते हुए कहा कि हर हाल में जनवरी तक झांसी-मऊरानीपुर मार्ग सुगम बनाया जाए और संपूर्ण निर्माण कार्य मार्च 2021 तक पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्था पीएनसी समस्याओं को सुलझाने में रुचि नहीं ले रही है। एनएचएआई व कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि दिगारा से बरुआसागर मार्ग जल्द बनाएं, यहां अधिक समस्या है। इस मौके पर बताया गया कि गांव जावन में कतिपय भूमिधरों द्वारा कब्जा न छोड़ने से 640 मीटर, गांव सकरार में भूमि स्थित परिसंपत्तियों को हटाकर कब्जा एनएचएआई को सौंपा जाना है, जिस कारण 2.13 किलोमीटर कार्य बाधित है। ग्राम निमौनी में भूमिधरों द्वारा कब्जा ना छोड़ने पर 400 मीटर सड़क निर्माण कार्य तथा ग्राम मिलौनी में बृजेश पाठक द्वारा कब्जा न दिए जाने के कारण 405 मीटर में वाहन अंडरपास एवं सड़क निर्माण कार्य बाधित है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी राम अक्षयवर चौहान ने बताया कि सभी समस्याओं का निस्तारण कर लिया गया है। जो कार्य विलंब हो रहा है वह कार्यदायी संस्था तथा एनएचएआई के कारण हो रहा है। झांसी.बबीना सड़क चौड़ीकरण कार्य की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता लोनिवि सुनील कुमार ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा कुल 455 पुराने विद्युत पोलों एवं 30 ट्रांसफ ॉर्मर को हटाया जाना था, जिसके सापेक्ष अभी तक 407 पोल एवं 12 ट्रांसफ ॉर्मर अभी तक हटाए नहीं गए हैं। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि कार्य में तेजी लाएं, ताकि चौड़ीकरण कार्य जल्द पूर्ण हो सके। इस मौके पर नगर आयुक्त/सीडीओ अवनीश कुमार राय, डीएफ ओ वीके मिश्रा, जीएम/पीडी एनएचएआई पीएल चौधरी, डिप्टी मैनेजर अतुल पुंडीर, जीएम पीएनसी प्रभाकर शर्मा, एसडीएम सदर व मऊरानीपुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed