फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi- Kanpur route speed trains would resume

स्पीड पकड़ेंगी झांसी-कानपुर रूट की ट्रेनें

Fri, 22 Jul 2016 12:54 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Fri, 22 Jul 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Jhansi- Kanpur route speed trains would resume
स्पीड पकड़ेंगी झांसी-कानपुर रूट की ट्रेनें - फोटो : demo
झांसी। जल्द ही झांसी-कानपुर रेल सेक्शन में ट्रेनें तेज गति से दौड़ती नजर आएंगी। ट्रेनों की औसत स्पीड बढ़ाने को लेकर रेलवे ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए रेलवे उन रेलखंडों को चिह्नित कर रहा है, जहां ट्रेनों की स्पीड काफी कम है।
विज्ञापन

देश भर में चल रही तमाम ट्रेनों की औसत चाल 50 से 60 किमी प्रतिघंटे के आसपास है। इस बार के रेल बजट में रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने ट्रेनों की औसत चाल बढ़ाने की बात कही थी। इसी क्रम में रेलवे ने उन रेलखंडों को चिह्नित किया है, जहां ट्रेनों की चाल कम है। इन रेलखंडों में जो भी तकनीकी या अन्य समस्याएं हैं, उन्हें दूर कर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाई जाएगी। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) इलाहाबाद ने ऐसे कई रेलखंड हैं, जहां ट्रेनों की स्पीड उनकी औसत चाल से भी कम है। इसमें मुख्य रूप से कानपुर-झांसी, इलाहाबाद-मुगलसराय, चुनार-चोपन, आगरा-धौलपुर, भिंड-इटावा आदि रूट शामिल हैं। इसमें कानपुर-झांसी और भिंड-इटावा के बीच 60 से बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार की जानी है।
विज्ञापन

इसके अलावा इलाहाबाद-मुगलसराय के पहाड़ा और झिंगुरा के बीच 50 किलोमीटर प्रतिघंटे से बढ़ाकर 100  किमी प्रतिघंटे, चुनार-चोपन के सक्तेशगढ़-लूसा के बीच 40 से बढ़ाकर 60, एट-कोंच के बीच 15 से बढ़ाकर 30, मथुरा-अलवर के मोरा-गोवर्धन में 30 से बढ़ाकर 100, आगरा-धौलपुर में जाजऊ-मानिया के बीच 100 से बढ़ाकर 120 किमी प्रति घंटे की जानी है। एनसीआर के पीआरओ अमित मालवीय के अनुसार उक्त रेलखंडों पर स्पीड संबंधी जो समस्या थीं उसे दूर किया जा रहा है। इससे निश्चित ही औसत चाल में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed