फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi kanpur road bike fall in trench two died one injured

दर्दनाक हादसा: झांसी-कानपुर मार्ग पर खाई में गिरी बाइक, दो की मौत, तीसरा घायल

Sat, 23 Apr 2022 11:15 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 23 Apr 2022 11:15 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार मृतक के नाम सचेन्द्र और श्यामजीत बताए जा रहे हैं। जबकि घायल का नाम रामरूप बताया जा रहा है। तीनों लोग जनपद जालौन में उरई कोतवाली क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Jhansi kanpur road bike fall in trench two died one injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झांसी के बुंदेलखंड में झांसी जिले के पूंछ थाना क्षेत्र में खराब रास्ता होने के कारण एक बाइक अनियंत्रित हो गई। चालक इससे पहले उसे नियंत्रित करता वह खाई में गिर गई, जिससे उस पर सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीसरा व्यक्ति घायल हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार झांसी जिले के पूंछ थाना क्षेत्र में विगत शाम एक शादी समारोह का आयोजन था, जिसमें शामिल होकर एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर उरई की ओर जा रहे थे। अभी वह उरई जाने वाले पुराने मार्ग पर थे, तभी अचानक खराब रास्ता होने के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन


चालक इससे पहले बाइक पर संतुलन पाता वह खाई में गिर गई। जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरा घायल है। पुलिस के अनुसार मृतक के नाम सचेन्द्र और श्यामजीत बताए जा रहे हैं। जबकि घायल का नाम रामरूप बताया जा रहा है। तीनों लोग जनपद जालौन में उरई कोतवाली क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed