फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi jhakhloun between running train

Jhansi News: झांसी-जाखलौन के बीच 130 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ेंगे ट्रेनें

Sat, 24 Dec 2022 10:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Jhansi jhakhloun between running train
झांसी। झांसी-मथुरा के बीच निर्माणाधीन तीसरी रेल लाइन में ललितपुर-जाखलौन सेक्शन का काम पूरा हो गया है। यह सेक्शन जल्द ही रेल यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। रविवार को इस सेक्शन पर स्पीड ट्रायल होगा। इसके सफल होने के बाद इस पर ट्रेन दौड़नी शुरू हो जाएगी। खास बात यह है कि इन पर दौड़नी वाली ट्रेनों की औसत रफ्तार बढ़कर 130 किलोमीटर प्रति घंटे हो जाएगी। इससे राजधानी, शताब्दी समेत कई अन्य कई महत्वपूर्ण गाड़ियों को फायदा मिलेगा। अभी तक इस रूट पर ट्रेनों की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रतिघंटा रहती है।
विज्ञापन

झांसी से मथुरा के बीच कुल 273 किलोमीटर में तीसरी लाइन बिछाई जा रही है। अलग-अलग सेक्शन में यह काम कराया जा रहा है। झांसी रेल मंडल में झांसी-बबीना, बिजरौठा-ललितपुर के बीच काम पूरा हो चुका है। अब ललितपुर-जाखलौन के बीच 16 किमी लंबे रेलखंड का काम पूरा हुआ है। बता दें, झांसी रेल मंडल के अंतर्गत धौलपुर से बीना के बीच रेल मार्ग सबसे व्यस्त रेल मार्ग है। इस रेल मार्ग पर पांच राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी, गतिमान समेत सौ से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। यह सेक्शन अभी तक सिर्फ डबल लाइन है लेकिन अधिक ट्रेन होेने से रफ्तार से नहीं बढ़ पाती। अब तीसरी लाइन की मदद से इस सेक्शन में ट्रेनों की औसत रफ्तार भी बढ़ जाएगी। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है रविवार को इस ट्रैक पर स्पीड ट्रायल किया जाएगा।
विज्ञापन

तीसरी रेल लाइन से यह होगा फायदा
- मथुरा-झांसी-बीना लाइन पर मथुरा से झांसी के बीच 12 प्रतिशत और झांसी-बीना के बीच 22 प्रतिशत ओवर ट्रैफिक है। तीसरी लाइन आरंभ होने से ओवर ट्रैफिक की समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नई ट्रेनों के चलने का रास्ता साफ हो जाएगा। मालगाड़ियां भी नई रेल लाइन से संचालित हो सकेेंगी
- आकस्मिक परिस्थितियों में वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग हो सकेगा
- ट्रेनों की औसत रफ्तार में इजाफा होगा
- दूर हो सकेगी ट्रेनों की लेटलतीफी की समस्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed