{"_id":"420084373e0f1698c6087d3e4b51123e","slug":"jhansi-jan-mahotsav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘झांसी जन महोत्सव’ को होगा आयोजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘झांसी जन महोत्सव’ को होगा आयोजन
ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सामाजिक संगठनों व बुद्धिजीवियों की बैठक हुई, जिसमें दो साल से बंद पड़े झांसी महोत्सव का आयोजन कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में इसका नाम ‘झांसी जन महोत्सव’ तय किया गया।
एक होटल में मुकुंद मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापारी नेता राजीव राय को कार्यक्रम का मुख्य संयोजक बनाया गया। जबकि, बुंदेली कार्यक्रमों की जिम्मेदारी झांसी विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा को सौंपी गई। इस दौरान तय हुआ कि झांसी जन महोत्सव में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बुंदेली लोक कलाओं को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा।
मुंबई से आने वाले कलाकारों के साथ-साथ बुंदेली कार्यक्रम भी महोत्सव के मुख्य मंच (मुक्ताकाशी मंच) पर होंगे। महोत्सव की शुरुआत से पहले बुंदेली परिवेश में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। उद्घाटन वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के वंशज करेंगे। उन्हें झांसी की ओर से सम्मानित किया जाएगा। मुख्य संयोजक राजीव राय ने बताया कि महोत्सव का आयोजन 22 दिसंबर से दो जनवरी तक होगा। इसके लिए प्रशासन ने सहमति दे दी है।