फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Inspector dies in road accident on Lalitpur road

झांसी: ललितपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दरोगा की मौत

Tue, 24 May 2022 02:46 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, झांसी 
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 24 May 2022 02:46 PM IST
विज्ञापन
Jhansi: Inspector dies in road accident on Lalitpur road
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

झांसी-ललितपुर मार्ग पर मार्ग दुर्घटना में पुलिस लाइन में तैनात दरोगा राजेश सिंह यादव की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक कानपुर देहात के राजापुर थाना के कमलापुर गांव के निवासी राजेश यादव (47) पुलिस लाइन में उप निरीक्षक पद पर तैनात थे। पत्नी और बेटे के साथ प्रेम नगर के हंसारी इलाके में रहते थे। सोमवार रात वह किसी काम से घर से निकले थे। 

विज्ञापन


झांसी- ललितपुर मार्ग में पेट्रोल पंप तिराहे के पास एक बाइक से उनकी बाइक में टक्कर हो गई। टक्कर लगने से राजेश सड़क पर सिर के बल गिर पड़े। उनके सिर में गहरी चोट आ गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां मंगलवार दोपहर उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed