{"_id":"68d3ab813211fe5c7902dade","slug":"jhansi-immersion-of-idols-will-be-monitored-with-drone-cameras-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: प्रतिमाओं के विसर्जन की ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी, सतर्कता के लिए नाव व गोताखोर के भी इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: प्रतिमाओं के विसर्जन की ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी, सतर्कता के लिए नाव व गोताखोर के भी इंतजाम
Wed, 24 Sep 2025 01:57 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:57 PM IST
सार
डीएम ने विसर्जन स्थल पर बैरीकेडिंग लगाने के निर्देश देते हुए गोताखोर एवं नाव की व्यवस्था किए जाने को कहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीएम मृदुल चौधरी ने मंगलवार को मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर लक्ष्मीताल का निरीक्षण किया। मां काली एवं मां दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को देखते हुए ड्रोन से नजर रखने के आदेश दिए।
उन्होंने कहा कि अधिकारी छोटी से छोटी बातों का भी संज्ञान लें। आयोजकों से भी संवाद स्थापित कर समस्याओं का निराकरण कराया जाए। विसर्जन स्थल के आसपास साफ-सफाई और सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जाएं। कहा कि प्रतिमाओं के निकलने में किसी तरह की अड़चन न हो। उन्होंने लक्ष्मी तालाब में मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। कहा कि निर्धारित व्यक्तियों को ही विसर्जन हेतु जल में प्रवेश करने की अनुमति प्रदान की जाए।
डीएम ने विसर्जन स्थल पर बैरीकेडिंग लगाने के निर्देश देते हुए गोताखोर एवं नाव की व्यवस्था किए जाने को कहा। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल, एसपी सिटी प्रीति सिंह, सीओ सिटी रामवीर सिंह सहित नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।