{"_id":"68c281f3abab730b6003d4ca","slug":"jhansi-hostel-students-in-bu-treated-like-criminals-videos-surfaced-questions-raised-on-administration-2025-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: बीयू में हॉस्टल के छात्रों के साथ अपराधियों जैसा सलूक, वीडियो आए सामने, प्रशासन पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: बीयू में हॉस्टल के छात्रों के साथ अपराधियों जैसा सलूक, वीडियो आए सामने, प्रशासन पर उठे सवाल
Thu, 11 Sep 2025 01:32 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:32 PM IST
सार
लॉर्ड बुद्धा हॉस्टल की बिजली व पानी सप्लाई बंद कर दी। कैंटीन में ताला डाल दिया। इससे बुधवार को छात्रों में गुस्सा पनप गया। आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि बीयू प्रशासन ने रणनीति के तहत बृहस्पतिवार को कार्रवाई की।
विज्ञापन
छात्र की कॉलर पकड़कर ले जाते गार्ड
- फोटो : स्वंय
विस्तार
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में बृहस्पतिवार की सुबह बीयू प्रशासन ने छात्रों के साथ अपराधियों जैसा सलूक किया। जिसके कुछ वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो ने बीयू प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
एक वीडियो में दिख रहा है कि हिंदी विभाग के प्रोफेसर मुन्ना तिवारी जिनके ऊपर हॉस्टल के छात्रों को जिम्मा भी है वह कुछ शिक्षकों के साथ कैंटीन में गार्डों के साथ आ धमकते हैं और खाना खा रहे छात्रों पर चिल्लाते हुए बीच में खाना छोड़कर जाने के लिए मजबूर कर देते हैं। एक अन्य वीडियो में यूनिवर्सिटी के दो सिक्योरिटी गार्ड्स एक छात्र को कॉलर से पड़कर बुरी तरह ले जाते हुए दिख रहे हैं। छात्र को पूरे कपड़े पहनने का मौका भी नहीं दिया गया। अंडरवियर में ही उसको बाहर खदेड़ दिया। बीयू प्रशासन के इस रवैया से छात्रों में तीव्र आक्रोश हैं। वहीं, कुलसचिव ने कहा कि व्यवस्थाएं बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मेरे सामने तो ऐसा नहीं किया गया।
विज्ञापन
यह है मामला
बताते चले बीयू परिसर में छात्रों के तीन हॉस्टल समता, लॉर्ड बुद्धा और ओबीसी हैं। इनमें क्रमश: 100, 140 व 30 बेड है। प्रवेश के आवेदन शुरू होते समय बीयू प्रशासन ने हॉस्टल में रह रहे सीनियर छात्रों को बाहर करने का फैसला लिया। तय किया केवल नवप्रवेशित छात्रों को ही हॉस्टल में रखा जाएगा। इसका विद्यार्थियों ने कड़ा विरोध किया। तर्क दिया कि जिस समय प्रवेश लिया गया था, उस समय ऐसी कोई शर्त नहीं रखी गई थी। बीच में हॉस्टल खाली कराना नियम विरुद्ध है। मामला फंसता देख बीयू प्रशासन बैक फुट पर आया और फैसला संशोधित कर दिया।
विज्ञापन
खाना खा रहे छात्र को धमकाता बीयू प्रशासन
- फोटो : स्वंय
बिजली व पानी की सप्लाई बंद
इसके बाद तय किया सीनियर छात्र समता हॉस्टल में रहेंगे और नवप्रवेशित लॉर्ड बुद्धा और ओबीसी हॉस्टल में रहेंगे। इस पर छात्र राजी हो गए तो बीयू प्रशासन ने सभी सीनियर छात्रों को समता हॉस्टल में शिफ्ट कर दिया, जिसमें बेड कम पड़ गए। यही नहीं, लॉर्ड बुद्धा हॉस्टल की बिजली व पानी सप्लाई बंद कर दी। कैंटीन में ताला डाल दिया। इससे बुधवार को छात्रों में गुस्सा पनप गया, जिसके चलते विरोध किया। आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि बीयू प्रशासन ने रणनीति के तहत बृहस्पतिवार को सख्त कार्रवाई की।सबसे पहले कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय और कुलसचिव राजबहादुर छात्रों से वार्ता करने पहुंचे। छात्रों ने समस्या गिनाईं तो वह मौके से चले गए। इसके बाद प्रॉक्टोरियल बोर्ड के शिक्षकों ने सुरक्षा कर्मियों के साथ हॉस्टल में घुसकर छात्रों से अभद्रता की। सुरक्षा कर्मियों ने छात्रों को पीटा। प्रॉक्टोरियर बोर्ड के शिक्षकों के आदेश पर छात्रों को पकड़े तक नहीं पहनने दिए और केवल अंडरवियर में ही खींचकर बाहर ले गए।
देखें वीडियो...