Jhansi: आर्मी के ट्रक से भिड़ा तेज रफ्तार पिकअप, नायब सूबेदार की मौत, सैन्य अभ्यास से वाहन लौट रहा था अलवर
अलवर शाखा की यूनिट संख्या-219 बबीना स्थित फायरिंग रेंज में सैन्य अभ्यास के बाद आरएच सेक्टर लौट रही थी। इसी दौरान खैलार के पास हादसा हो गया। हादसे के बाद करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानकारी के अनुसार अलवर शाखा की यूनिट संख्या-219 बबीना स्थित फायरिंग रेंज में सैन्य अभ्यास के बाद आरएच सेक्टर लौट रही थी।सोमवार सुबह करीब छह बजे सेना का गन टोइंग वाहन खैलार गांव के पास पहुंचा ही था कि कानपुर से मानपुर की ओर जा रहा तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर ट्रक से जा भिड़ा। पिकअप में मुर्गियां लदी थीं। हादसे के समय ट्रक में सहायक चालक की सीट पर बैठे गाजीपुर के सराय इलाके के निवासी नायब सूबेदार हरिकेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप चालक को भी मामूली चोटें आईं।
दो घंटे तक यातायात रहा प्रभावित
टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप और सेना के ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। भिड़ंत की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर बबीना थाना पुलिस और सेना के अधिकारी भी माैके पर पहुंच गए और घायल हरिकेश यादव को तत्काल मिलिट्री अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के कारण करीब दो घंटे तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।अलवर यूनिट के सूबेदार प्रदीप सिंह राणा की तहरीर पर बबीना थाने में पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष विनय साहू ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर सेना को सौंप दिया गया है।
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप काफी तेज गति से चल रहा था। हादसे के समय उसकी रफ्तार करीब 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है।आशंका है कि सुबह के समय चालक को झपकी आने से वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते यह हादसा हुआ।
हादसे में कई मुर्गियों की भी मौत
दसे में पिकअप में लदी कई मुर्गियों की भी मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें रखे पिंजरे टूटकर सड़क पर बिखर गए। इससे कई मुर्गियां दबकर मर गईं, जबकि कुछ इधर-उधर भाग निकलीं। हादसे के बाद सड़क पर मुर्गियां और पिंजरे बिखरे होने से कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को हटवाया और यातायात सामान्य कराया।
हादसे के बाद का वीडियो...
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.