{"_id":"689d9034d2fb7a00d802c8f2","slug":"jhansi-high-school-student-dies-due-to-drowning-in-the-river-accident-happened-due-to-slipping-on-the-ripta-2025-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: नदी में डूबने से हाईस्कूल के छात्र की मौत, रिपटा पर पैर फिसलने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: नदी में डूबने से हाईस्कूल के छात्र की मौत, रिपटा पर पैर फिसलने से हुआ हादसा
सार
लगभग 3 घंटे की खोजबीन के बाद शव को नदी के पानी से बाहर निकाला लिया गया। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
नदी में शव खोजते स्थानीय लोग और गोताखाेर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र में आज गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें कुडार नदी के पानी में डूबने हाईस्कूल में अध्ययनरत 15 वर्षीय छात्र नैतिक की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस
- फोटो : संवाद
लहचूरा थाना अंतर्गत ग्राम धायपुरा में रहने वाले अखिलेश गुप्ता का पुत्र नैतिक गुप्ता गांव के पास से निकली कुडार नदी पर बने हुए रिपटे पर नहाने गया था। तभी अचानक उसका पैर फिसल जाने से वह गहराई में चला गया और पानी में डूब गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों के उसे डूबता हुआ देखकर बचाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। जानकारी लगते ही थाना प्रभारी सरिता मिश्रा, उपनिरीक्षक अखलेश सिंह, तहसीलदार, लेखपाल व गोताखोर मौके पर पहुंचे गए। बताया गया कि लगभग 3 घंटे की खोजबीन के बाद शव को नदी के पानी से बाहर निकाला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के बाद जमा भीड़
- फोटो : संवाद
वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में ग्राम प्रधान मुकेश का कहना है कि नदी के पीछे चेकडैम है जिससे रिपटा पर पानी भर जाता है। यह सार्वजनिक रास्ता है। प्रशासन को कई बार सूचना दी गई लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया और आज बड़ा हादसा हो गया है।