फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Health Minister claims, there will be no shortage of Remedesivir in the state

झांसी : स्वास्थ्य मंत्री का दावा, प्रदेश में अब नहीं होगी रेमडेसिविर की कमी 

Sat, 10 Apr 2021 02:09 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी 
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 10 Apr 2021 02:09 PM IST
विज्ञापन
Jhansi: Health Minister claims, there will be no shortage of Remedesivir in the state
स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

बुंदेलखंड में अब रेमडेसिविर इंजेक्शन की कोई कमी नहीं रहेगी। यह दावा उत्तर प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार व शिशु कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह ने शनिवार को किया है। विकास भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने इस बात की जानकारी दी और कहा प्रदेश में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया हो गई है। आज से ही सप्लाई शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए चार दिवसीय विशेष कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। उन्होंने झांसी जिला अस्पताल में जल्द ही एमआरआई मशीन की सुविधा शुरू होने की बात भी कही। साथ ही आश्वासन दिया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की कमी को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले अमर उजाला ने ही यह जानकारी प्रकाशित की थी कि बुंदेलखंड में रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए हाहाकार मचा हुआ है। एडवांस बुकिंग के बाद भी लोगों को इंजेक्शन नहीं मिल पा रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते बुंदेलखंड में रोज 100 इंजेक्शन की मांग है, लेकिन इतनी आपूर्ति नहीं हो पा रही है। मरीजों के परिजन एक से दूसरे मेडिकल स्टोर पर भटक रहे हैं। हर जगह से खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना के हाई रिस्क वाले मरीजों को तुरंत ही रेमडेसिविर इंजेक्शन लगाया जाता है। मार्च के अंतिम सप्ताह से बढ़ रहे मरीजों के कारण इसकी मांग बढ़ी हुई है। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कोरोना के गंभीर मरीजों को ही हर दिन 35 से 40 इंजेक्शन की जरूरत पड़ रही है। वहीं, बुंदेलखंड के अन्य छह जिलों में भी रोज 60-65 इंजेक्शन की मांग है, मगर एक-एक इंजेक्शन को लेकर मारामारी है। हाल ये है कि मरीज के परिजन इंजेक्शन के लिए सिफारिशें तक करा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed