फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Half a dozen locations raided in search of Deepnarayan

झांसी: दीपनारायण की तलाश में आधा दर्जन ठिकानों पर दबिश, पूर्व सीएम अखिलेश के बयान के बाद हरकत में आई पुलिस

Tue, 02 Dec 2025 06:17 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 02 Dec 2025 06:17 AM IST
सार

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के बयान के बाद पूर्व विधायक दीपनारायण यादव की तलाश में सोमवार को पुलिस ने एक साथ आधा दर्जन से अधिक संभावित ठिकानों पर दबिश दी। सभी जगहों पर घरों में ताले बंद मिले। पूर्व विधायक के रिश्तेदार भी ताला बंद कर लापता हो गए। 

विज्ञापन
Jhansi: Half a dozen locations raided in search of Deepnarayan
पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव - फोटो : फेसबुक

विस्तार

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के बयान के बाद गरौठा से पूर्व विधायक दीपनारायण यादव की तलाश में सोमवार को पुलिस ने एक साथ आधा दर्जन से अधिक संभावित ठिकानों पर दबिश दी। सभी जगहों पर घरों में ताले बंद मिले। पूर्व विधायक के रिश्तेदार भी ताला बंद कर लापता हो गए। पुलिस ने उनके करीबियों से काफी देर तक पूछताछ की, लेकिन कुछ हाथ नहीं आया। पुलिस टीम पूर्व विधायक को झांसी के बाहर के जनपदों में भी तलाश रही है।
विज्ञापन


कई थानों की पुलिस ने अलग-अलग जगह दी दबिश
रविवार को सोशल मीडिया पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का एक बयान जमकर वायरल हुआ था, जिसमें अखिलेश एक पुलिस अफसर पर निशाना साधते हुए पूर्व विधायक के खिलाफ कार्रवाई के लिए उनको जिम्मेदार ठहरा रहे थे। इस बयान ने पुलिस महकमे में खलबली मचा दी। रविवार को पूरे दिन इस बयान को लेकर हलचल रही। इसके बाद सोमवार सुबह ही नवाबाद, सीपरी बाजार, सदर बाजार, मोंठ समेत कई थानों से पुलिस बल पूर्व विधायक के संभावित ठिकानों पर जा पहुंचा। सबसे पहले पुलिस टीम मून सिटी स्थित उनके आवास पर पहुंची। यहां परिवार का कोई सदस्य नहीं मिला। उनके आवास में ताला बंद था।
विज्ञापन


तलाश में जुटी है पुलिस
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। यहां से पुलिस सीता होटल के पीछे रहने वाले पूर्व विधायक के भाई बबलू अन्ना के घर पहुंची। यहां भी घर में ताला बंद था। परिवार का कोई सदस्य नहीं था। सिर्फ केयर टेकर मिला। पुलिस ने उससे पूछताछ की लेकिन, वह कुछ नहीं बता सका। सीपरी बाजार लहरगिर्द स्थित फार्म हाउस पर भी छापा मारा। यहां भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं आया। मोंठ के बुढ़ावली समेत कई अन्य स्थानों पर पुलिस टीम ने दबिश दी। इन सभी जगहों पर पूर्व विधायक के परिजन नहीं मिले। सभी जगहों पर ताला बंद था। एसपी सिटी प्रीति सिंह का कहना है कि पूर्व विधायक की तलाश की जा रही है। उनके अन्य संभावित ठिकानों पर भी उनको तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्व सीएम अखिलेश यादव का दीपनारायण को लेकर बयान...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed