{"_id":"5e51809b8ebc3ef3ad73d6ec","slug":"jhansi-gwalior-highway-jhansi-news-jhs160788914","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल से दतिया जाने पर देना होगा टोल टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रैल से दतिया जाने पर देना होगा टोल टैक्स
विज्ञापन
jhansi gwalior highway
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। अप्रैल से दतिया जाने पर जेब ढीली करनी होगी। ग्वालियर मार्ग फोरलेन का निर्माण पूरा होते ही झांसी - दतिया मार्ग पर टोल प्लाजा शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही टैक्स लेना भी प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसके लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) का एक कंपनी से अनुबंध भी हो गया है।
तेरह साल बाद ग्वालियर मार्ग फोरलेन का निर्माण मार्च में पूरा होने जा रहा है। एनएचएआई ने झांसी से ग्वालियर तक फोरलेन का निर्माण वर्ष 2007 में शुरू किया था, जो दो साल में पूरा होना था। शुरुआत में काम तेजी से होना था, लेकिन बाद में गति धीमी पड़ गई। इससे पहले सड़क निर्माण का काम पूरा हो पाता, एनएचएआई और कंपनी के बीच विवाद शुरू हो गया। मामला न्यायालय में पहुंच गया। छह साल तक निर्माण अधूरा पड़ा रहा। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद एनएचएआई ने सितंबर 2019 में काम दुबारा शुरू किया था, जो मार्च में पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही अप्रैल से टोल टैक्स की वसूली शुरू हो जाएगी। एनएचएआई द्वारा टोल प्लाजा दतिया में सेंट्रल स्कूल के पास बनाया जा रहा है। झांसी से दतिया की ओर जाने वाले वाहनों को टोल प्लाजा से होकर गुजरना होगा। निर्धारित टोल टैक्स अदा करने के बाद भी वे दतिया में प्रवेश कर पाएंगे।
झांसी से दतिया जाने वालों की तादाद हजारों में है। खासतौर पर शनिवार को पीतांबरा पीठ स्थित धूमावती माई के दर्शन करने हजारों लोग सुबह और शाम दतिया जाते हैं। नवरात्र व अन्य त्योहार के दिनों में भी भारी संख्या में लोगों को आवागमन होता है। टोल प्लाजा शुरू होने पर सभी को जेब ढीली करनी होगी।
विज्ञापन
एनएचएआई के परियोजना निदेशक संजय वर्मा ने बताया कि टोल टैक्स की वसूली के लिए प्राधिकरण का एक कंपनी से अनुबंधन हो गया है। अप्रैल से टोल प्लाजा काम करने लगेगा।