फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi GRP transfer cheking from Rashda

रसड़ा से झांसी जीआरपी ट्रांसफर की गई जांच

Thu, 17 Dec 2020 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
Jhansi GRP transfer cheking from Rashda
Jhansi GRP transfer cheking from Rashda
झांसी। 22नवंबर को साबरमती एक्सप्रेस से रहस्यमय ढ़ंग से बच्चों समेत लापता हुई महिला के मामले में बलिया जिले के रसड़ा थाना से जांच झांसी जीआरपी ट्रांसफर कर दी गई है। मामले की जांच जीआरपी ने शुरू कर दी है। एक माह पहले अहमदाबाद जाते समय एक महिला व दो बच्चे लापता हो गए थे। एक माह बीत जाने के बाद भी सुराग नहीं लग सका। आखिरी लोकेशन चिरगांव स्टेशन के पास मिली थी।
विज्ञापन

जिला आजमगढ़ के थाना रौनापार अंतर्गत बरडीहा गांव निवासी सिंकू गिरी अपनी बेटी संध्या व अमृता के साथ 21 नवंबर को अहमदाबाद जाने के लिए ट्रेन नंबर 09166 साबरमती एक्सप्रेस से बलिया जिले के रसड़ा स्टेशन से सवार हुईं। वह कोच नंबर बी- 2 की बर्थ संख्या 24 पर सवार होकर यात्रा कर रही थीं। 22 नवंबर की सुबह 7.30 बजे उपेंद्र गिरी ने बहन सिंकू के मोबाइल नंबर पर कॉल कर बात की। जहां बताया कि वह झांसी पहुंचने वाली हैं। ट्रेन अभी चिरगांव के पास पहुंची है।
विज्ञापन

इसके बाद वह न तो अहमदाबाद पहुंचीं और न ही फिर कोई बात हो सकी। उसके बाद से उनका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ बताता रहा। भाई की तहरीर पर रसड़ा पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन तीनों का पता नहीं चल सका था। जांच दौरान आखिरी लोकेशन चिरगांव मिलने के बाद झांसी जीआरपी से संपर्क साधा गया। इस मामले में रसड़ा से जांच जीआरपी झांसी ट्रांसफर कर दी गई है। जीआरपी के जांच अधिकारी एसआई अशोक कुमार ने जांच शुरू कर दी है। जीआरपी जांच में चिरगांव पुलिस की भी मदद मिलेगी। जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसड़ा से जांच ट्रांसफर होकर झांसी जीआरपी आई है। जीआरपी अपने स्तर से पूरे मामले की जांच कर रही है।
सुनील कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक-जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed