{"_id":"68a70176b0a5ce37c30eb122","slug":"jhansi-giving-false-information-proved-costly-police-took-action-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: झूठी सूचना देना पड़ा भारी, पुलिस ने कर दी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: झूठी सूचना देना पड़ा भारी, पुलिस ने कर दी कार्रवाई
Thu, 21 Aug 2025 04:52 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 21 Aug 2025 04:52 PM IST
सार
जब गहराई से छानबीन की गई तो हकीकत कुछ और ही निकली। यह मामला पैसों के लेनदेन का था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना शाहजहांपुर अंतर्गत बुधवार की रात को लूट की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर तत्काल सक्रियता दिखाते हुए थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। लेकिन जब गहराई से छानबीन की गई तो हकीकत कुछ और ही निकली। मूल रूप से यह मामला पैसों के लेनदेन का था, जिसे झूठी लूट की घटना बनाकर पुलिस को गुमराह किया गया। सूचना देने वाले व्यक्ति ने खुद को पीड़ित बताकर बताया था कि उसके साथ लूट की वारदात हुई है। लेकिन जब सीओ मोंठ अजय श्रोतिय ने पूछताछ की तो पता चला कि यह कहानी झूठी थी और इसके पीछे पुराना लेनदेन विवाद था।
पुलिस ने तत्काल झूठी सूचना देने वाले युवक सौरभ यादव निवासी सौराई के खिलाफ सख्त रुख अपनाया और उसके विरुद्ध आईपीसी की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। सीओ मोंठ ने बताया कि झूठी सूचना देकर पुलिस को भ्रमित करना गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिससे कानून व्यवस्था बनाए रखने में बाधा उत्पन्न न हो।