फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: General Manager of North Central Railway reviewed the railway division development works

Jhansi: उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने की मंडल विकास कार्यों की समीक्षा, रेल मदद ऐप इस्तेमाल पर जोर

Wed, 20 Aug 2025 09:05 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 20 Aug 2025 09:05 PM IST
सार

रेल मदद ऐप को एक आवश्यक टूल के रूप में इस्तेमाल करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐप द्वारा प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के साथ ही समस्या के मूल निराकरण पर भी ध्यान दिया जाए।

विज्ञापन
Jhansi: General Manager of North Central Railway reviewed the railway division development works
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक व अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक उपेन्द्र चन्द्र जोशी ने झांसी रेल मंडल में चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक की। महाप्रबंधक का स्वागत मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने किया। मंडल में चल रहे विकास कार्यों पर आधारित एक प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। प्रेजेंटेशन के माध्यम से ग्वालियर रेलवे स्टेशन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेश तथा खजुराहो रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन



महाप्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तैयार किया जा रहे स्टेशनों के संबंध में जानकारी ली। स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं को विकसित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही स्टेशनाे पर चल रहे कार्यों में उच्च गुणवत्ता के मैटेरियल इस्तेमाल करने तथा संरक्षा संबंधित मानकों का पालन करने के लिए भी कहा गया। रेल मदद ऐप को एक आवश्यक टूल के रूप में इस्तेमाल करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐप द्वारा प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के साथ ही समस्या के मूल निराकरण पर भी ध्यान दिया जाए। ऐसा करने से एक प्रकार की शिकायत दोबारा नहीं आएगी। यात्री सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन


उद्योग जगत से वार्ता कर लोडिंग वृद्धि के संबंध में चर्चा करते हुए कहा गया कि नए संस्थानों और फैक्ट्री को जोड़ने का प्रयास किया जाए। उन्हें मालवाहक वाहनों के बारे में जानकारी देते हुए उनके लाभ के बारे में बताया जाए। इससे राजस्व की बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाप्रबंधक ने महाकुंभ 2025 में रेलवे द्वारा किए गए कार्यों का उदाहरण देते हुए कहा गया कि महाकुंभ ने हमें बेहतर तरीके से भीड़ प्रबंधन करना सिखाया है। महाकुंभ में हमने जिस तरह से संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए यात्रियों को सुविधा दी है, उसी तरह सभी विशेष अवसरों, त्योहार तथा परीक्षाओं के अवसर पर आने वाली भीड़ को संभालने कार्य किया जाए। विभिन्न विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते रहना चाहिए। रेल कोच नवीनीकरण कारखाना में चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। उनके द्वारा कारखाना में हो रहे कार्य को संतोषजनक पाया गया। बेहतर कार्य करने के लिए कुछ आवश्यक सुझाव भी महाप्रबंधक महोदय द्वारा दिए गए।


वैगन मरम्मत कारखाना की समीक्षा करते हुए कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की गई। कारखाना द्वारा निर्धारित लक्ष्य से अधिक वेगन की मरम्मत की जा रही है। इसके साथ ही कारखाना में पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इन सभी कार्यों की प्रशंसा करते हुए मां प्रबंधक महोदय द्वारा कुछ आवश्यक सुझाव भी दिए गए। महाप्रबंधक ने ट्रैक दोहरीकरण और तीसरी लाइन की कार्य प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। रेलवे ट्रैक पर स्पीड को बढ़ाने पर भी जोर दिया। रेलवे ट्रैक पर कवच को स्थापित करने की कार्य प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशानिर्देश दिए। समीक्षा बैठक के उपरांत महाप्रबंधक ने मंडल के विभिन्न यूनियन और एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भेंट कर कर्मचारी कल्याण संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed