फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Fog wreaks havoc, melting increases problems

Jhansi: कोहरे का कहर, गलन से बढ़ी परेशानी, न्यूनतम पारा पहुंचा 9.5 डिग्री सेल्सियस

Tue, 30 Dec 2025 09:52 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 30 Dec 2025 09:52 AM IST
सार

सोमवार को अधिकतम तापमान लुढ़ककर 17.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो कि सामान्य से 4.8 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम पारा 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

विज्ञापन
Jhansi: Fog wreaks havoc, melting increases problems
रात के तापमान में गिरावट शुरू - फोटो : संवाद

विस्तार

इस सीजन का सबसे ठंडा दिन सोमवार रहा। सुबह धुंध छाई रही। दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकली। फिर शाम को सूरज ढलते ही गलन बढ़ गई। मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्ताह सुबह कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन


रविवार की तुलना में अधिकतम तापमान में साढ़े पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। रविवार को दिन का पारा 23 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान लुढ़ककर 17.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो कि सामान्य से 4.8 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम पारा 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक है। बादलों और चारों तरफ छाई धुंध के चलते सूरज देर से निकला। दूसरी तरफ, ठंडी हवा ने कंपकंपी छुड़ा दी। दोपहर में कुछ घंटों के लिए धूप जरूर निकली लेकिन उसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला। मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह का कहना है कि इस हफ्ते सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ होगी। हालांकि, दोपहर होते-होते कोहरा छट जाएगा। बीते 21 दिसंबर को अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed