फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chief Minister yogi will attend Jhansi festival

झांसी महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री, रात्रि विश्राम की संभावना

Wed, 15 Jan 2020 02:41 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Wed, 15 Jan 2020 02:41 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister yogi will attend Jhansi festival
yogi adityanath - फोटो : अमर उजाला

25 से 31 जनवरी तक होने वाले झांसी महोत्सव में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्री भी शामिल होंगे। आयोजन का उद्देश्य झांसी को पर्यटन के मंच पर स्थापित करना है। साथ ही झांसी की ब्रांडिंग कर उसे प्रमोट भी किया जाएगा। मंगलवार को ये जानकारी जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने महोत्सव की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में दी।

विज्ञापन



विकास भवन सभागार में हुई बैठक में डीएम ने बताया कि सात दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में हर दिन एक विभाग को लेकर एक्सपर्ट के साथ पैनल डिस्कशन होगा। प्रत्येक दिन होने वाले कार्यक्रमों में बच्चों को भी मंच साझा करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


शाम को राष्ट्रीय स्तर का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री यदि रात्रि विश्राम करेंगे तो इसकी भी संभावना है कि वे किसी क्षेत्र में पहुंचकर औचक निरीक्षण कर सकते हैं। अभी से इसकी तैयारियां कर ली जाएं। आयोजन के लिए छह कमेटियां बनाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालिनी अवस्थी व वडाली ब्रदर्स देंगे प्रस्तुति
झांसी। महोत्सव में सोना महापात्रा, वडाली ब्रदर्स, लोक गायिका मालिनी अवस्थी समेत अन्य कलाकार शामिल होंगे। इसके अलावा विभिन्न एंबेसी से भी संपर्क किया जा रहा है, ताकि वे अपनी सांस्कृतिक टीम को महोत्सव में शामिल होने की अनुमति दें।


इसके अलावा महोत्सव के दौरान 25 जनवरी को महिला सशक्तरकरण, 26 को सुरक्षा एवं वीरता, 27 को शिक्षा, 28 को स्वास्थ्य, 29 को कृषि एवं जल संसाधन, 30 को स्वच्छ भारत तथा 31 जनवरी को विरासत एवं संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम होंगे। वहीं, रोजाना रात आठ बजे झंकार के तहत देश के ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।


क्राफ्ट मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से आए हस्तशिल्पि अपने उत्पादों की प्रस्तुति व बिक्री करेंगे। मंगलवार को हुई बैठक में पावर प्वाइंट प्रस्तुति के जरिये प्रस्तावित झांसी महोत्सव का स्वरूप दिखाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed