{"_id":"68e481e9b80c050d26031dd6","slug":"jhansi-fertilizer-distribution-took-place-amid-chaos-angry-farmers-blocked-the-road-and-raised-slogans-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: हंगामे के बीच हुआ खाद का वितरण, नाराज किसानों ने सड़क पर जाम लगाकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: हंगामे के बीच हुआ खाद का वितरण, नाराज किसानों ने सड़क पर जाम लगाकर की नारेबाजी
Tue, 07 Oct 2025 08:29 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 07 Oct 2025 08:29 AM IST
सार
हंगामे के दौरान एक युवक समिति के चैनल पर चढ़ गया और शर्ट का फंदा बनाकर गले में कसने की कोशिश करने लगा। वहां मौजूद किसानों ने उसे रोका।
विज्ञापन
समिति पर पुलिस ने लाइन लगवाकर कराया खाद का वितरण
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवार को पठाकरका सहकारी समिति पर खाद वितरण के दौरान जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित किसानों ने सड़क पर जाम भी लगाया। पुलिस ने समझा-बुझाकर किसी तरह मामला शांत किया। बाद में टोकन के जरिये खाद का वितरण किया गया।
गले में फंदा कसने की काेशिश
पठाकरका सहकारी समिति पर खाद के लिए सोमवार को सुबह से ही किसानों की खासी भीड़ जमा रही। इस दौरान खाद न मिलने से नाराज किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि वे पांच दिनों से खाद के लिए लाइन में लग रहे हैं। लेकिन, महज दो-दो बोरी डीएपी ही उन्हें मिल पाई है। कई किसानों को यह तक नहीं मिली है। हंगामे के दौरान एक युवक समिति के चैनल पर चढ़ गया और शर्ट का फंदा बनाकर गले में कसने की कोशिश करने लगा। वहां मौजूद किसानों ने उसे रोका। गुस्साए किसानों ने नारेबाजी करते हुए कुछ देर के लिए सड़क पर जाम भी लगाया।
पुलिस ने संभाली व्यवस्था
सूचना पर उल्दन थाना प्रभारी दिनेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर बुझाकर शांत किया। इसके बाद टोकन के जरिये खाद का वितरण किया गया। थाना प्रभारी दिनेश कुमार कुरील ने बताया कि पुलिस ने मौक पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया था। किसानों को टोकन देकर खाद का वितरण कराया गया। आत्महत्या की कोशिश करने वाले किसान को समझा-बुझाकर उसे खाद उपलब्ध कराकर घर भेजा गया।
विज्ञापन
मऊरानीपुर तहसीलदार ललित पांडे ने बताया कि किसानों को नियमानुसार खाद उपलब्ध कराई गई है। टोकन व्यवस्था के तहत खाद का वितरण किया गया। आत्महत्या की धमकी देने वाला युवक नशे में था।