फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi fell to third place

तीसरे स्थान पर फिसला झांसी

Fri, 27 Nov 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 27 Nov 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
Jhansi fell to third place
झांसी। स्मार्ट सिटी के लिए जारी ई-वोटिंग में अलीगढ़ ने झांसी को पछाड़ कर दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया है। बृहस्पतिवार को मिले नौ हजार वोटों के साथ झांसी के 74 हजार वोट हो गए, जबकि अलीगढ़ के लोगों ने 12 हजार वोट डाले, जिसने अलीगढ़ को 77 हजार वोटों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया। अभी तीस नवंबर तक वोटिंग जारी है। झांसी वासियों ने धड़ाधड़ वोट किए तो स्थिति में सुधार आ सकता है।
विज्ञापन


प्रदेश में इलाहाबाद एक लाख पंद्रह हजार वोटों के साथ पहले स्थान पर व 54 हजार वोटों के साथ सहारनपुर चौथे स्थान पर बना हुआ है। वोटिंग में झांसी के फिसलने पर महापौर सभागार में मेयर किरन राजू बुकसेलर की अध्यक्षता में सभी व्यापारी संगठनों की बैठक बुलाई गई।
विज्ञापन


महापौर ने कहा कि भारत सरकार ने देश के सौ शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने का निर्णय लिया है। पहले चरण में सिर्फ बीस शहर चुने जाने हैं। योजनाओं के सभी कार्यों में हम आगे हैं, अब रेस सिर्फ वोटिंग की है, जिसमें जन सहभागिता की आवश्यकता है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर शहर को स्मार्ट बनाने के लिए अधिक से अधिक ऑनलाइन वोटिंग कराने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी नेता संजय पटवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारी घर-घर जाकर लोगों को वोट डालने के लिए जागरूक करेंगे। साथ ही नगरा, सीपरी बाजार, शहर एवं बड़ागांव गेट बाहर कैंप लगाकर लोगों को नि:शुल्क वोट करने की सुविधा दी जा रही है।

व्यापारी नेता संजय शर्मा ने कहा कि नगर निगम सभी की जिम्मेदारी निश्चित कर दें, व्यापारी हर प्रकार से सहयोग को तैयार हैं। बैठक में संतोष साहू, रामतीर्थ सिंहल, जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय जैन, राजू बुकसेलर, चौधरी फिरोज, अशोक जैन, प्रकाश गुप्ता, शैलेष जैन, राजीव गौतम, राघव वर्मा, प्रभुदयाल साहू, विवेक सेठ, पियूष नायक, वीके पांडेय, प्रमोद किलपन, दिनेश जोशी, भुवनेश कुशवाहा, रोहित गोठंकर, संजीव लाला, रामबाबू नन्ना, निक्की लोहिया आदि मौजूद रहे। संचालन स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी आरके सिंह ने व आभार अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह ने व्यक्त किया।

यहां लगेंगे कैंप
उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल नगर शाखा द्वारा 27 से 29 नवंबर तक नगरा बाजार में मोती की दुकान के पास, बस स्टैंड पर, ओम गार्डन नालंदा कालोनी, टंडन रोड सीपरी बाजार, आजाद गंज सीपरी बाजार में नि:शुल्क वोटिंग कैंप लगेगा। जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल द्वारा 27 से 30 नवंबर तक मंडल के कार्यालय पर, सुभाषगंज में, सूद कालोनी में, कैलाश रेजीडेंसी, कचहरी चौराहा परिसर, गल्ला मंडी में कैंप लगाए जाएंगे। व्यापारी नेता रामतीर्थ सिंहल के अनुसार हंसारी में, आवास विकास चौराहा, भट्टागांव, भगवंतपुरा, खुशीपुरा में कैंप लगेंगे। लाखन यादव ने बताया कि नारायण बाग तिराहे के पास कैंप लगाया जाएगा।


ऐसे डाल सकते हैं वोट
स्मार्ट सिटी योजना मिशन में जनसहभागिता के तौर पर चल रही ऑनलाइन वोटिंग तीन नवंबर तक जारी रहेगी। झांसी को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए भारत सरकार की वेबसाइट www.mygov.in पर वोट डाले जाने हैं। वोट डालने के लिए वेबसाइट को लॉग इन कर अपना मोबाइल नंबर या ईमेल रजिस्टर करें। रजिस्ट्रेशन होते ही आपके पास पासवर्ड भेज दिया जाएगा। पोल आप्शन पर क्लिक कर अपना वोट डालें। वोट डालने में किसी भी प्रकार की परेशानी आने पर नगर निगम के आईटी प्रभारी राकेश साहू से मोबाइल नंबर 8808053895 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed