फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Father runs a grocery store, daughter becomes a Flying Officer.

Jhansi: पिता चलाते हैं किराने की दुकान, बेटी बनी फ्लाइंग ऑफिसर

Fri, 19 Jun 2026 11:35 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 19 Jun 2026 11:35 AM IST
सार

सपने को साकार करने में पिता ने भी बेटी का हर मोड़ पर साथ दिया और आज बेटी ने एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर परिवार का सपना साकार कर दिया।
 

विज्ञापन
Jhansi: Father runs a grocery store, daughter becomes a Flying Officer.
फ्लाइंग ऑफिसर एकता अपने माता-पिता के साथ। - फोटो : स्वयं

विस्तार

पिता की घर में किराने की दुकान। इसी दुकान से होने वाली आय पर पूरा परिवार निर्भर है। घर में बड़ी बेटी के सपने भी बड़े थे। इस सपने को साकार करने में पिता ने भी उसका हर मोड़ पर साथ दिया और आज बेटी ने एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर परिवार का सपना साकार कर दिया। यह सपना अपने पिता के हौसले और कैप्टन पद पर तैनात ताऊ के भाई के मार्गदर्शन पाकर यह मुकाम पाया।
विज्ञापन


बबीना के कैंट क्षेत्र में रहने वाली एकता गुप्ता के पिता जय कुमार गुप्ता की घर में ही किराने की दुकान है। इसी दुकान से परिवार का खर्चा चलता है। एकता ने बताया कि परिवार में चार सदस्य हैं। एकता से छोटा भाई है, जो इस समय बीटेक कर रहा है। मां प्रीति गुप्ता गृहिणी हैं। एकता ने बबीना से 12वींं की और उसके बाद बीएससी और बीएड की शिक्षा ग्रहण की। उसके ताऊ का बेटा सेना में कैप्टन के पद पर कार्यरत है। एकता के मन में भाई को देखकर कुछ बनने की प्रेरणा जागी। बीएड करने के बाद शिक्षक बनने के साथ ही उन्होंने एयरफोर्स मेंं अफसर बनने की तैयारी करनी शुरू कर दी। तैयारी में अपने भाई का मार्गदर्शन लिया और बिना किसी कोचिंग के उन्होंने एनडीए की तैयारी शुरू कर दी। सफलता मिलने के बाद ट्रेनिंग ली और 13 जून 2026 को पासिंग आउट परेड में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सिंह को सलामी दी। मेरिट में पहला स्थान मिलने पर एयरफोर्स में उन्हें नेविगेशन शाखा में फ्लाइंग ऑफिसर की तैनाती मिली।
विज्ञापन


इधर, पिता ने बताया कि बेटी के सपने साकार करने में उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी। शिक्षा के क्षेत्र में जहां जरूरत पड़ी वहां उन्होंने हर कदम पर साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed