{"_id":"6a058c1f54519309c90bf4e1","slug":"jhansi-farmer-hanged-himself-to-death-reason-for-suicide-unclear-police-investigating-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: किसान ने गले में फंदा कसकर दी जान, आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: किसान ने गले में फंदा कसकर दी जान, आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 14 May 2026 08:18 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 14 May 2026 08:18 PM IST
सार
उल्दन थाना इलाके में एक किसान ने गले में फंदा कसकर जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
किसान ने की आत्महत्या।
विस्तार
उल्दन थाना इलाके के ग्राम खजुराहा में एक किसान ने गले में फंदा कसकर जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किसान की आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।
ग्राम खजुराहा-घाघरी निवासी भगवत नारायण मिश्रा (57) बुधवार सुबह रोजाना की तरह अपने घर से खेत की ओर निकले थे। लेकिन, काफी समय बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं लौटे। दोपहर तक घर न पहुंचने पर परिवार के लोगों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। इस बीच उनका शव खेत में लगे नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। यह देख परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर उल्दन थाना प्रभारी जेपी यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार भगवत नारायण मेहनती और शांत स्वभाव के किसान थे।
विज्ञापन
घटना के संबंध में उल्दन थाना प्रभारी जेपी यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। हालांकि, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। इसकी जांच की जा रही है।