फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Explosion at Hansari power station, accident causes panic

झांसी: हंसारी बिजलीघर पर धमाका, हादसे से मची अफरातफरी, आधे शहर सहित 100 से अधिक गांवों की बिजली रही प्रभावित

Thu, 13 Nov 2025 12:41 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 13 Nov 2025 12:41 PM IST
सार

132 केवीए हंसारी बिजलीघर पर बुधवार दोपहर तेज धमाके के साथ पीटी (पोटेंशियल ट्रांसफार्मर) में आग लग गई। इससे बिजलीघर पर मौजूद कर्मियों में अफरातफरी का माहौल हो गया। 

विज्ञापन
Jhansi: Explosion at Hansari power station, accident causes panic
घटना के बाद हंसारी बिजली घर में काम करते कर्मचारी - फोटो : संवाद

विस्तार

132 केवीए हंसारी बिजलीघर पर बुधवार दोपहर तेज धमाके के साथ पीटी (पोटेंशियल ट्रांसफार्मर)में आग लग गई। इससे बिजलीघर पर मौजूद कर्मियों में अफरातफरी का माहौल हो गया। हादसे के कारण आधे शहर और एक सैकड़ा से अधिक गांवों की बिजली ठप हो गई। दो घंटे तक चले मरम्मत कार्य में खराब पीटी को हटाकर नई लगवाई गई। इसके बाद आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन


दोपहर 3.15 बजे तेज धमाके के साथ पीटी में आग लग गई। शहर के 33 केवी फीडर मुन्नालाल, जेल चौराहा, सीपरी बाजार, नगरा, नंदनपुरा, जेल चौराहा व रानीमहल की बिजली ठप हो गई। इसके साथ ही बीएचईएल, बबीना, बिजौली और हंसारी क्षेत्र के एक सैकड़ा से अधिक गांव भी प्रभावित रहे। बिजली निगम के अधिकारियों ने शहर के कुछ हिस्सों की आपूर्ति 220 दुनारा पावर हाउस से आई लाइन से जोड़कर आपूर्ति शुरू करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन पाई। दो घंटे तक यहां की आपूर्ति ठप रही। इसके बाद टीमों ने सुधार कार्य शुरू किया। खराब हुई पीटी को हटाकर दूसरी लगाई गई और आग से क्षतिग्रस्त लाइन को भी बदला गया। दो घंटे तक महानगर के आधे क्षेत्र और कई गांवों की बिजली न आने से उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन


यह होती है पीटी
पीटी एक प्रकार का ट्रांसफार्मर है जो पावर ट्रांसफार्मर और लाइनों में वोल्टेज नियंत्रित करता है। यह उपकेंद्रों पर स्थापित किया जाता है। अत्यधिक भार पड़ने पर यह फट जाता है। हंसारी बिजलीघर पर लगाई गई पीटी पुरानी बताई गई है। फाल्ट के चलते यह खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



झांसी विद्युत पारेषण खंड के अधिशासी अभियंता विनोद जायसवाल ने बताया कि 132 केवी पारेषण केंद्र पर पीटी खराब होने से दो घंटे तक महानगर के आधे क्षेत्र और एक सैकड़ा गांव की आपूर्ति बाधित रही। पीटी बदलकर शाम को आपूर्ति सुचारु की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed