फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi : driver and businessman died in Car accident

झांसी : डिवाइडर से टकराई कार, कानपुर के कारोबारी समेत चालक की मौत

Wed, 31 Mar 2021 12:58 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 31 Mar 2021 12:58 PM IST
सार

  • झांसी शिवपुरी हाइवे पर हुए हादसे में पत्नी, बेटा व बेटी भी घायल, पत्नी की हालत नाजुक होने पर किया कानपुर रेफर

विज्ञापन
Jhansi : driver and businessman died in Car accident
सड़क हादसा - फोटो : road accident

विस्तार

झांसी शिवपुरी हाईवे पर बुधवार तड़के एक कार का आगे का टायर फटने के बाद वह असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। मौके पर कार सवार कानपुर के कारोबारी और उनके चालक की मौत हो गई। कानपुर के थाना रायपुरवा अंतर्गत देवनगर निवासी आनंद गुप्ता पान मसाले के कारोबारी थे। शनिवार की शाम वह अपनी पत्नी रीना गुप्ता, बेटे शुभम और बेटी नैना के साथ उज्जैन महाकालेश्वर दर्शन के लिए निकले थे।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम सभी लोग कार से कानपुर के लिए रवाना हुए। कार उनका चालक वीरेंद्र चौरसिया चला रहा था। बुधवार सुबह करीब 4:00 बजे झांसी शिवपुरी हाईवे पर अचानक कार का आगे का टायर फट गया। जिससे कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार में बैठे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी को उपचार के लिए मेडीकल कॉलेज लाया गया। यहां उपचार से पहले ही आनंद गुप्ता व चालक वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। पत्नी रीना की हालत नाजुक देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया है। घायल बेटा व बेटी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed