फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Dog attacks woman, presses her hand in jaw and throws her on ground

पिटबुल डॉग का हमला: हाथ जबड़े में दबाकर महिला को जमीन पर पटका, नोचता रहा, बचाने आई मालकिन के छूट गए पसीने

Fri, 05 Sep 2025 10:07 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 05 Sep 2025 10:07 AM IST
सार

घटना शनिवार की रात की बताई जा रही है। बताया गया कि महिला अपने परिचित के घर आईं हुई थी।

विज्ञापन
Jhansi: Dog attacks woman, presses her hand in jaw and throws her on ground
कुत्ते के जबड़े से हाथ अलग करती मकान मालिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

थाना सीपरी बाजार इलाके के मसीहा गंज चौकी क्षेत्र से एक पालतू पिटबुल कुत्ते के अटैक का वीडियो सामने आया है। कुत्ते ने एक महिला पर हमला बोलते हुए उसके हाथ को अपने जबड़े में जकड़ कर नीचे गिरा दिया महिला की चीख सुनकर मकान मालिक और स्थानीय लोग दौड़े। काफी संघर्ष के बाद बमुश्किल महिलाओं को किसी तरह कुत्ते से अलग किया गया। बचाने के दौरान मकान मालिक की बेटी भी घायल हुई है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता महिला को खदेड़ता हुआ घर के बाहर आ जाता है। और महिला के हाथ को अपने मुंह में दबा लेता है। इस पर वह चिल्लाने लगती है। पीछे से मकान मालिकन महिला भी आती है। और कुत्ते से महिला को अलग करने का प्रयास करती है लेकिन कुत्ता के जबड़े से हाथ नहीं छुड़ा पाती। पीड़ित महिला जमीन पर नीचे गिर जाती है। और बचाव करते हुए चिल्लाती रहती है। आसपास के लोग आवाज सुनकर दौड़ते हैं। लेकिन कुत्ता महिला  के हाथ को नहीं छोड़ता है। काफी जद्दोजहद के बाद किसी तरह महिला का हाथ कुत्ते के जबड़े से अलग हो पाता है।
विज्ञापन



घटना शनिवार की रात की बताई जा रही है। बताया गया कि महिला अपने सहेली के घर आईं हुई थी। अक्सर उसका यहां आना-जाना लगा रहता था, लेकिन बाहर निकलते वक्त अचानक कुत्ते ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed