{"_id":"618ff3cc8e6b394d33251d04","slug":"jhansi-dm-reprimanded-the-headmistress-for-not-registering-the-attandence-of-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: बच्चों की उपस्थिति दर्ज न करने पर डीएम ने प्रधानाध्यापिका को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: बच्चों की उपस्थिति दर्ज न करने पर डीएम ने प्रधानाध्यापिका को लगाई फटकार
Sat, 13 Nov 2021 10:50 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sat, 13 Nov 2021 10:50 PM IST
सार
डीएम को रजिस्टर में बच्चों की उपस्थिति दर्ज नहीं मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने प्रधानाध्यापिका को डांटा। जिला अधिकारी ने खुद बच्चों से मिड डे मील की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। रसोई घर के बाहर गंदगी देखकर नाराजगी जताई और तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिया।
विज्ञापन
झांसी, शिक्षा, प्राइमरी स्कूल
- फोटो : SELF
विस्तार
शनिवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने रानी लक्ष्मीबाई कंपोजिट जूनियर हाईस्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न अनियमितताओं को लेकर उन्होंने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को फटकार लगाई।
विज्ञापन
दोपहर में विद्यालय पहुंचे डीएम को रजिस्टर में बच्चों की उपस्थिति दर्ज नहीं मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने प्रधानाध्यापिका को डांटा। जिला अधिकारी ने खुद बच्चों से मिड डे मील की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। रसोई घर के बाहर गंदगी देखकर नाराजगी जताई और तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिया।
विज्ञापन
डीएम ने विद्यालय का जर्जर भवन देख एसडीएम क्षितिज द्विवेदी को नियमानुसार कार्यवाही का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन