फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: DM and SSP reached Tahrauli Sampoorna Samadhan Diwas

झांसी: टहरौली सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे डीएम और एसएसपी, किसानों ने हल भेंट कर सौंपा समस्याओं का ज्ञापन

Sat, 18 Oct 2025 08:39 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 18 Oct 2025 08:39 PM IST
सार

डीएम ने खाद को लेकर कहा कि उर्वरक की कोई कमी नहीं है, टोकन के आधार पर ग्रामवार खाद वितरित की जाये। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि फीडबैक से पीड़ित संतुष्ट नहीं होता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
Jhansi: DM and SSP reached Tahrauli Sampoorna Samadhan Diwas
जिलाधिकारी को हल भेंट करते किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तहसील टहरौली में संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी मृदुल चौधरी और एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने संयुक्त रूप से ग्रामीणों की समस्या सुनी। इस दौरान किसानों ने डीएम को हल भेंट कर खाद की समस्या के बारे में अवगत कराया साथ ही विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन भी साैंपा। 

विज्ञापन



डीएम ने सम्पूर्ण समाधान में कहा कि शिकायतों का निस्तारण में फीडबैक के दौरान पीड़ित के असंतुष्ट होने की सूचना मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। डीएम ने खाद को लेकर कहा कि उर्वरक की कोई कमी नहीं है, टोकन के आधार पर ग्रामवार खाद वितरित की जाये। उन्होंने लेखपालों को निर्देश दिए कि गलत ढंग से भूमि पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायें। समाधान दिवस में पहुंची पिपरा निवासी पुक्खन ने बताया कि उसके दबंग ने उसके मकान के सामने बने रास्ते पर कब्जा कर लिया है इस पर डीएम ने एसडीएम और सीओ को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
विज्ञापन


किसान नेता सुरेंद्र सिंह ने किसानों के साथ मिलकर डीएम को हल भेंट कर खाद की समस्या से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्या से संबंधित ज्ञापन भी जिलाधिकारी दिया है। ज्ञापन ने बताया गया कि अतिवृष्टि के कारण किसानों की खरीफ की फसल पूर्णतः नष्ट हो गयी थी लेकिन किसानो को अभी तक कोई राहत राशि नही मिली किसानों को अति शीघ्र राहत राशि दिलायी जाये। केसीसी का बीमा क्लेम्प दिलवाया जाये। खाद उपलब्ध कराया जाये। पारीछा से गुरसराय नहर में अति शीघ्र पानी छोडा जाये ताकि किसान पलेवा करके गेंहू की फसल समय पर बो सके। अन्ना जानवरों की उचित व्यवस्था की जाये।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed