{"_id":"5cac4c22bdec2213e64900bf","slug":"jhansi-dispute-during-checking-in-gursarai-fir-on-150-supporters-including-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: गुरसराय में चेकिंग के दौरान विवाद का मामला, गरौठा विधायक समेत डेढ़ सौ समर्थकों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: गुरसराय में चेकिंग के दौरान विवाद का मामला, गरौठा विधायक समेत डेढ़ सौ समर्थकों पर एफआईआर
Tue, 09 Apr 2019 01:09 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 09 Apr 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
समर्थकों के साथ धरने पर बैठ विधायक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के गुरसराय थाना पुलिस ने थाने के बाहर सड़क पर धरना देकर बैठने के मामले में गरौठा विधयाक जवाहर सिंह राजपूत समेत 150 समर्थकों पर एफआईआर दर्ज की है। आचार सहिंता का उल्लंघन बताते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सात अप्रैल की शाम गुरसराय पुलिस अन्य अधिकारियों की टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच कार सवार विधायक के पुत्र राहुल अपने साथियों के साथ निकले। आरोप है कि पुलिस के रोकने पर विधायक पुत्र ने हंगामा कर गालीगलौच की थी। जिस पर पुलिस मारपीट कर विधायक पुत्र को पकड़कर थाने ले गई थी।
विज्ञापन
खबर पाते ही विधायक ने अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर ही धरने पर बैठ गए थे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह मामले को निपटा कर धरना खत्म कराया था। सोमवार को पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तैयार कर चुनाव आयोग को भेज दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में विधायक जवाहर सिंह राजपूत समेत 150 समर्थकों पर धारा 186, 353, 332, 323, 504 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन