{"_id":"613e52f48ebc3e7f42302efa","slug":"jhansi-development-will-be-international-parameter-jhansi-news-jhs204154064","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मानकों पर होगा झांसी का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मानकों पर होगा झांसी का विकास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मानकों पर होगा झांसी का विकास
झांसी। आने वाले दिनों में झांसी का विकास अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मानकों पर होगा। विदेशी कंपनी सिटी डेवलपमेंट प्लान तैयार करेगी। हालांकि, इसमें जनता और जनप्रतिनिधियों की राय भी शामिल की जाएगी। साथ ही शहर की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकास का खाका खींचा जाएगा।
प्रदेश के 14 शहरों की नए सिरे से विकास की तैयारी है। इसके लिए इन सभी शहरों का सिटी डेवलपमेंट प्लान तैयार किया जाएगा। पहले चरण में झांसी समेत प्रदेश के छह शहरों में योजना को लागू किया जाएगा। विकास का मॉडल झांसी की ऐतिहासिक पहचान को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। ये काम कंसलटेंट द्वारा किया जाएगा। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए शासन के निर्देश मिलने के बाद झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) की ओर से तैयारियां तेजी से शुरू कर दीं गईं हैं। कंसलटेंट तैनात करने के लिए जेडीए ने ग्लोबल टेंडर आमंत्रित किए थे। चार विदेशी एजेंसियों ने इसमें रुचि दिखाई है। निविदाओं की तकनीकी बिड खोली जा चुकी है। एक सप्ताह के भीतर वित्तीय बिड भी खोल ली जाएगी। इसी माह एजेंसी नामित कर दी जाएगी और अगले माह अक्तूबर से नामित एजेंसी सिटी डेवलपमेंट प्लान तैयार करना शुरू कर देगी। खास बात ये है कि प्लान में आम जनमानस और जनप्रतिनिधियों की भी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उनकी राय को भी प्लान में शामिल किया जाएगा।
पर्यटन विकास पर रहेगा जोर
झांसी में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं। बावजूद, यहां पर्यटकों का टोटा बना रहता है। इस कमी को पूरा करने के लिए सिटी डेवलपमेंट प्लान में पर्यटन विकास पर जोर दिया जाएगा। इसमें उन पुरातात्विक धरोहरों को शामिल किया जाएगा, जो अब तक अनदेखी की शिकार रहीं।
विज्ञापन
होगा निवेश, बढ़ेंगे रोजगार
सिटी डेवलपमेंट प्लान तैयार करने वाली कंपनी को निवेश भी लाना होगा। योजना की ये भी एक शर्त है। निवेश आने से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। खासतौर पर पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार के नए-नए अवसर पैदा किए जाएंगे। सरकार का भी इस पर खासा जोर है।
सिटी डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के लिए एजेंसी नामित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ग्लोबल टेंडर आमंत्रित किए गए थे। इसमें चार विदेशी कंसलटेंट एजेंसियों ने रुचि दिखाई है। निर्धारित प्रक्रिया के तहत जल्द ही इनमें से किसी एक को फाइनल कर दिया जाएगा। प्लान झांसी की जरूरतों के मुताबिक तैयार किया जाएगा। इसमें जनता और जनप्रतिनिधियों की राय को भी शामिल किया जाएगा।
- सर्वेश कुमार, उपाध्यक्ष - झांसी विकास प्राधिकरण