फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Despite spending Rs 600 crore, 20,000 residents are still dependent on tankers

Jhansi: 600 करोड़ खर्च करने के बाद भी 20 हजार आबादी को टैंकरों का सहारा, दावों के बावजूद नहीं पहुंचा पानी

Mon, 11 May 2026 01:38 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 11 May 2026 01:38 PM IST
सार

घर तक साफ पानी पहुंचाने के लिए अमृत योजना के जरिये 600.42 करोड़ रुपये से 21 जून 2019 को काम शुरू हुआ था। इसे 20 जून 2022 तक पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन, लेटलतीफी के चलते यह काम अब तक अधूरा है।

विज्ञापन
Jhansi: Despite spending Rs 600 crore, 20,000 residents are still dependent on tankers
अमृत योजना के तहत प्रेम नगर में खोदी गई सड़क। - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृत योजना में करीब 600 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। इसके बावजूद महानगर के करीब 20 हजार आबादी तक इस दफा भी पानी नहीं पहुंच सका। इन इलाकों के लिए टैंकरों का ही सहारा है।
विज्ञापन


घर तक साफ पानी पहुंचाने के लिए अमृत (झांसी पेयजल पुनर्गठन योजना) के जरिये 600.42 करोड़ रुपये से 21 जून 2019 को काम शुरू हुआ था। इसे 20 जून 2022 तक पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन, लेटलतीफी के चलते यह काम अब तक अधूरा है। इस वजह से बड़ागांव गेट, सराय मोहल्ला, दरीगरान, भांडेरी गेट, सिजरिया कॉलोनी, अलीगोल, कसाई मंडी, ओरछा गेट, आईटीआई कैंपस के पास, प्रेमनगर, पुरानी पुलिस चौकी, ताज कंपाउंड, मद्रासी कॉलोनी, सत्यम कॉलोनी, अन्नपूर्णा कॉलोनी, चार खंभा, बाहर उन्नाव गेट, ऋषिकुंज स्कूल के पास, मास्टर कॉलोनी सहित अन्य कई मोहल्लों में पानी आना शुरू नहीं हुआ। यहां करीब बीस हजार की आबादी है। इन इलाकों में जल संस्थान को टैंकर भेजने पड़ रहे हैं। यहां के लोग सुबह से ही पानी के लिए डिब्बे लेकर भटकते हैं। लोगों को साइकिल, ठेला और गाड़ियों से पानी ढोना पड़ता है। जबकि महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे पैदल ही पानी भरकर लाने को मजबूर हैं। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता उमेश प्रसाद का कहना है कि जिन इलाकों में पानी नहीं आ रहा, वहां टैंकर भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed