फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi deal to kill Fazal was done for two lakhs was murdered after getting 50 thousand advance

Jhansi: दो लाख में हुआ था फजल की हत्या का सौदा, 50 हजार पेशगी मिलने पर कर दिया कत्ल

Sun, 19 Jun 2022 06:33 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, झांसी।
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 19 Jun 2022 06:33 PM IST
सार

दतिया गेट पर एवन कॉलोनी निवासी फजल अहमद (38) एडवोकेट अहसान के मुंशी थे। रविवार की सुबह दो बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। जमीनी विवाद में फजल की हत्या की सुपारी खैलार के ग्राम प्रधान के भाई रविराज ने दी थी।

विज्ञापन
Jhansi deal to kill Fazal was done for two lakhs was murdered after getting 50 thousand advance
पुलिस गिरफ्त में खड़े हत्या के मामले में गिरफ्तार दो बदमाश व अन्य अभियुक्त - फोटो : ट्विटर

विस्तार

कोतवाली थाना इलाके में शनिवार को हुई वकील के मुंशी फजल अहमद की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जमीनी विवाद में फजल हत्या की सुपारी दो लाख रुपये में दी गई थी। 50 हजार रुपये मिलने पर इस घटना को अंजाम दे दिया गया।

विज्ञापन


दतिया गेट पर एवन कॉलोनी निवासी फजल अहमद (38) एडवोकेट अहसान के मुंशी थे। रविवार की सुबह दो बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। जमीनी विवाद में फजल की हत्या की सुपारी खैलार के ग्राम प्रधान के भाई रविराज ने दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इसमें उसके पिता रामगुलाम व एक अन्य निखिल राजपूत भी शामिल था। घटना को अंजाम नरसिंह राव टोरिया निवासी जुगल किशोर अहिरवार व रिंकू उर्फ रामप्रकाश अहिरवार ने दिया था। इन दोनों को दो लाख रुपये की सुपारी दी गई थी, बतौर पेशगी पचास हजार रुपये दिए गए थे। दो माह से हत्या का तानाबाना बुना जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मौका मिलते ही घटना को अंजाम दे दिया गया। सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जुगल और रिंकू को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पैर में पुलिस की गोली लगी है, जिससे वे घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed