फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi daughter dead in gujraat

Jhansi Crime: विवाहिता की गुजरात में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 17 Oct 2022 10:15 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Mon, 17 Oct 2022 10:15 PM IST
सार

मऊरानीपुर तहसील के सकरार निवासी राजपाल की पत्नी लाडकुंवर ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया, जिसमें बताया कि उनकी बेटी रितु अहिरवार की शादी 25 अप्रैल 2021 को हुई थी। शादी में दस लाख रुपये का दान दहेज दिया था।

विज्ञापन
Jhansi daughter dead in gujraat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सोमवार को परिजनों के साथ पुलिस ऑफिस पहुंची एक महिला ने बताया कि उसकी बेटी की ससुरालियों ने गुजरात में हत्या कर दी है। दहेज की खातिर इस घटना को अंजाम दिया गया है। महिला ने ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई और शव को गुजरात से झांसी लाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की।
विज्ञापन


मऊरानीपुर तहसील के सकरार निवासी राजपाल की पत्नी लाडकुंवर ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया, जिसमें बताया कि उनकी बेटी रितु अहिरवार की शादी 25 अप्रैल 2021 को हुई थी। शादी में दस लाख रुपये का दान दहेज दिया था। दामाद गुजरात के बड़ोदरा में लोको पायलट हैं। शादी के बाद वह बेटी को गुजरात ले गया था। लेकिन, तब से ही उसे दहेज की खातिर प्रताड़ित किया जाने लगा था।
विज्ञापन


इस पर बेटी वापस मायके आ गई थी। हाल ही में 14 अक्तूबर को पति व अन्य ससुराली प्रताड़ित न करने का वादा कर उसे अपने साथ ले गए थे। लेकिन, इसके बाद रविवार को दामाद का फोन आया कि रितु की तबियत खराब है और वह अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कुछ समय बाद फोन कर बताया कि रितु की मौत हो गई है। मां ने बेटी का शव झांसी लाकर पोस्टमार्टम कराने व ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। इस पर झांसी पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed