{"_id":"5f70eea38ebc3e9bbe712b62","slug":"jhansi-datiya-third-lane-reporters-news-jhs1773029104","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी से दतिया के बीच तीसरी रेल लाइन के लिए जमीन को समतल करने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी से दतिया के बीच तीसरी रेल लाइन के लिए जमीन को समतल करने का काम शुरू
विज्ञापन
झांसी के पाल कॉलोनी के निकट चल रहा तीसरी रेल लाइन का काम।
झांसी। कोरोना महामारी के बीच झांसी से धौलपुर के बीच अलग- अलग खंडों में तीसरी रेल लाइन डालने का काम चल रहा है। डबरा से आंतरी के बीच पटरियां बिछाने का काम शुरू हो गया है। जबकि झांसी से दतिया के बीच जमीन को समतल किया जाने लगा है। आईटीआई क्रॉसिंग के पास मजदूर काम पर लगे हैं।
पिछले तीन साल से झांसी से मथुरा के बीच 273 किलोमीटर में तीसरी रेल लाइन डालने का काम चल रहा है। इस काम को झांसी से धौलपुर और धौलपुर से मथुरा के बीच बांटा गया है। इसमें रेल विकास निगम लिमिटेड ने झांसी से आंतरी के बीच नोएडा की केपीटीआई, आंतरी से धौलपुर के बीच गुड़गांव की जीआर इंफ्रा और धौलपुर से मथुरा के बीच दिल्ली की एसटीएस कंपनी को काम सौंपा गया है। झांसी से मथुरा के बीच नौ स्टील के ब्रिज (पुल) का निर्माण शुरू हो चुका है। कोरोना महामारी के बीच दोबारा अलग- अलग खंडों में काम शुरू हो गया है। झांसी से धौलपुर के अंतर्गत आने वाले डबरा से आंतरी और विरलानगर से वानमोर के बीच पटरियां बिछाने का काम शुरू हो गया है। अभी तक पांच किलोमीटर क्षेत्र में पटरियां बिछाई जा चुकी हैं। तीन बड़े और दस छोटे ब्रिज बनने का भी आधे से अधिक हो गया है। झांसी से दतिया के बीच जमीन को समतल करने का काम शुरू हो गया है। रेल विकास निगम लिमिटेड के एक अधिकारी ने बताया कि 2021 तक सबसे पहले झांसी से धौलपुर के बीच डबरा से आंतरी और विरला नगर से वानमोर स्टेशन के बीच थर्ड ट्रैक शुरू करने की तैयारी चल रही है।
ये भी जानिए
अगस्त 2016 में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली आंतरिक मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीईए) ने मथुरा से झांसी के बीच 273.80 किलोमीटर और झांसी से बीना के बीच 152.57 किलोमीटर की तीसरी रेल लाइन को मंजूरी दी थी। तीसरी नई रेल लाइन बिछाने में मथुरा- झांसी के बीच 4377 करोड़ और झांसी- बीना के मध्य 2490 करोड़ रुपये की लागत आएगी। झांसी से ललितपुर के बीच रेलवे का निर्माण संगठन और ललितपुर से बीना के बीच इंजीनियरिंग विभाग पटरी बिछाने का काम कर रहा है।
विज्ञापन
20 स्टेशनों पर चल रहा काम
झांसी- धौलपुर सेक्शन के बीच 20 स्टेशन आते हैं। तीसरी रेल लाइन के हिसाब से इन स्टेशनों पर भी उच्चीकरण का काम चल रहा है। इनमें करारी, चिरुला, दतिया, सोनागिर, कोटरा, डबरा, सिमरिया ताल, अनंतपेठ, आंतरी, संदलपुर, सिथौली, ग्वालियर, विरलानगर, रायरु, वानमोर, नूराबाद, सांक, मुरैना, सिकरौदा, हेतमपुर शामिल हैं।