फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Contract for multi-storey car parking taken up after seven months

Jhansi: सात महीने बाद उठा बहुमंजिला कार पार्किंग का ठेका, स्मार्ट सिटी को हर माह मिलेगा 6.11 लाख किराया

Tue, 03 Feb 2026 09:54 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 03 Feb 2026 09:54 AM IST
सार

लखनऊ की फर्म को लगभग साढ़े छह लाख रुपये मासिक किराये की दर पर संचालन का जिम्मा मिला था। जून में फर्म ने नुकसान होने का हवाला देकर टेंडर सरेंडर कर दिया है।

विज्ञापन
Jhansi: Contract for multi-storey car parking taken up after seven months
बहुमंजिला कार पार्किंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सात महीने बाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत बनवाई गई बहुमंजिला कार पार्किंग का ठेका उठ गया। ठेका लेने वाली फर्म यहां वाहनों की धुलाई से लेकर ईवी चार्जिंग जैसी व्यावसायिक गतिविधियां भी शुरू कर सकेगी। फर्म हर महीने स्मार्ट सिटी लिमिटेड को 6.11 लाख रुपये किराया देगी।
विज्ञापन


नुकसान होने पर कर दिया था सरेंडर
स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत 25 करोड़ रुपये खर्च करके नगर निगम के ठीक बगल में बहुमंजिला कार पार्किंग बनवाई गई है। तीसरी बार निविदा निकालने के बाद फरवरी 2025 में इसका संचालन शुरू हुआ था। लखनऊ की फर्म को लगभग साढ़े छह लाख रुपये मासिक किराये की दर पर संचालन का जिम्मा मिला था। जून में फर्म ने नुकसान होने का हवाला देकर टेंडर सरेंडर कर दिया है। इसके बाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने अनुबंध निरस्त कर दिया। उसके बाद स्मार्ट सिटी की ओर से तीन बार निविदा निकाली गई लेकिन कोई भी फर्म ठेका लेने के लिए आगे नहीं आई। फिर स्मार्ट सिटी की सीईओ आकांक्षा राणा ने इच्छुक निविदादाताओं के साथ बैठक करके सुझाव मांगे।
विज्ञापन


पांच फर्मों ने लिया था हिस्सा
इसके बाद स्मार्ट सिटी की बहुमंजिला कार पार्किंग समेत पांच परियोजनाओं के लिए अभिव्यक्ति की अभिरुचि आमंत्रित की गई। सुझाव और प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद पार्किंग के लिए निर्धारित तलों के अतिरिक्त भूतल पर बनी दुकानों और भवन की छत को शामिल करते हुए निविदा निकाली। निविदादाता को यह सुविधा दी गई कि वह पार्किंग के अलावा भवन की छत का व्यावसायिक उपयोग, कार वॉशिंग, इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग जैसी गतिविधियां भी कर सकता है। अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए अनुमति लेनी पड़ेगी। तकनीकी समस्या होने पर फिर से निविदा निकाली गई, जिसमें पांच फर्मों ने हिस्सा लिया। अब ठेका लेने वाली फर्म जल्द ही पार्किंग का संचालन शुरू कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



24 दुकानों में भी शुरू होंगी व्यावसायिक गतिविधि
कार पार्किंग के भूतल पर 24 दुकानें बनी हुई हैं। ठेका लेने वाली फर्म इन दुकानों में भी व्यावसायिक गतिविधि शुरू कर सकेगी। निविदा की नई शर्तों में इसे भी शामिल किया गया था।



6.11 लाख (जीएसटी अतिरिक्त) मासिक किराये पर एक फर्म को पार्किंग के संचालन का टेंडर मिल गया। जल्द ही फर्म के साथ अनुबंध किया जाएगा। इसके बाद यहां पर पार्किंग समेत अन्य गतिविधियों का संचालन फर्म शुरू कर देगी। - आकांक्षा राणा, सीईओ, स्मार्ट सिटी लिमिटेड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed