फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi come seassion in 20

झांसी में 20 तक आ सकता है प्री मानूसन

Sun, 13 Jun 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Jhansi come seassion in 20
झांसी। प्रदेश में प्री मानसून की दस्तक देने का असर झांसी में भी देखने को मिला। शनिवार सुबह तड़के तक झांसी में रुक-रुककर पानी गिरता रहा। दोपहर में धूप खिली होने के बावजूद गर्मी की तपिश कम रही। शाम को बीच-बीच में हल्की ठंडी हवाएं भी चलीं। मौसम विभाग ने जिले में 20 जून तक प्री मानसूनी बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से गर्मी की तपिश लोगों को परेशान कर रही थी। जबरदस्त उमस में लोग घरों से बाहर निकलते ही पसीना-पसीना हो जा रहे थे। अधिकतम तापमान भी 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था। मगर शुक्रवार से पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्री मानसून की दस्तक देने के साथ ही झांसी का वातावरण भी बदल गया। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। बीच-बीच में आसमान में बदली भी छाई रही। शाम चार बजे के आसपास सूरज ढलने को हुआ तो बीच-बीच में ठंडी हवाएं भी चलीं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि बंगाल की खाड़ी की तरफ से आनी वाली उत्तर-पूर्वी हवाओं और पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्री मानसूनी बारिश से झांसी का मौसम बदला है। आगे भी हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि बीस जून तक जिले में प्री मानसूनी बारिश शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed