फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi colony lighting in rani laxmibai birthday

रानी के जन्मोत्सव पर जगमग होंगी महानगर की कॉलोनियां

Sun, 01 Nov 2020 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Jhansi colony lighting in rani laxmibai birthday
रानी लक्ष्मीबाई - फोटो : ???? ??????????
झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव की तैयारियां तेजी से जारी हैं। ‘अमर उजाला’ की ओर से आयोजित होने वाले इस आयोजन को लेकर सभी में उत्साह का आलम है। महानगर की कॉलोनियों में भी आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया गया है। सभी ने तय किया है कि इस बार 19 नवंबर को रानी के जन्मोत्सव पर घर-घर दीप तो जलाए ही जाएंगे, साथ ही कॉलोनियों के परिसर में रंगबिरंगी विद्युत छटा भी बिखेरी जाएगी। वीरांगना का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाकर उनके प्रति श्रद्धा प्रकट की जाएगी।
विज्ञापन

अपनी रानी का जन्मोत्सव मनाने के लिए झांसी में सभी उत्साहित हैं। आयोजन को यादगार बनाने के लिए सभी अपने-अपने ढंग से तैयारियों में व्यस्त हैं। सामाजिक संगठनों ने आयोजन को लेकर लोगों को प्रेरित करने का काम शुरू कर दिया है। ज्यादा से ज्यादा लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की तैयारी है। वहीं, महानगर की कॉलोनियां में रहने वाले लोग भी इसके लिए आगे आए हैं। कॉलोनियों की आवासीय समितियों ने तय किया है कि हर बार की तरह इस बार दीपावली के बाद कॉलोनियों में लगीं झालरें नहीं उतारी जाएंगी, बल्कि रानी की जयंती तक आवासीय परिसरों को जगमग रखा जाएगा। साथ ही घर में दीप जलाए जाएंगे। इसके अलावा सामूहिक दीपांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

झांसी की पहली पहचान रानी ही हैं। वह वीरता, शौर्य और त्याग की प्रतिमूर्ति हैं। उनका जन्मोत्सव पूरी धूमधाम से मनाया जाएगा। कॉलोनी के प्रत्येक घर में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके अलावा पूरी कॉलोनी परिसर में रंगबिरंगी विद्युत छटा बिखेरी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुकेश मिश्रा, अध्यक्ष - ओम शांति नगर वेलफेयर सोसायटी
वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई झांसी के हर नागरिक के प्राणों में बसती हैं। सभी में अपनी रानी के प्रति अगाध श्रद्धा है। उनके जन्मोत्सव पर 19 नवंबर को पूरी कॉलोनी परिसर को रोशन किया जाएगा। हर घर के द्वार पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसे लेकर तैयारियां की जाने लगी हैं।
- आदर्श कुमार सिंह, सचिव - पीतांबरा एन्क्लेव रेजीडेंसियल सोसायटी
रानी के जन्मोत्सव को लेकर कॉलोनी के बच्चे-बड़े सभी उत्साहित हैं। तय कर लिया गया है कि 19 नवंबर को प्रत्येक घर में दीपावली की भांति दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे और रंगोलियां बनाई जाएंगी। इतना ही नहीं, पूरा कॉलोनी परिसर विद्युत छटाओं की रोशनी से जगमगाएगा।
- डीके मिश्रा, अध्यक्ष - बंसल कॉलोनी रेजीडेंसियल सोसायटी
रानी का जन्मोत्सव झांसी के लिए किसी महापर्व से कम नहीं है। इस महान दिन को उसी अंदाज में मनाया जाएगा। कॉलोनी में एक स्थान पर सभी मिलकर दीपदान करेंगे। घर-घर दीपक और मोमबत्तियां जलाई जाएंगी। इसके अलावा अन्य आयोजन भी होंगे। इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है।
- मनोज थापक, अध्यक्ष - स्वामीपुरम धाम, ग्वालियर मार्ग
गुलामी की जंजीरों में जकड़े हिंदुस्तान को वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई ने अपने पराक्रम और त्याग से गौरव का अहसास कराया था। यही वजह है कि रानी के जन्मोत्सव के लिए सभी बेहद उत्साहित हैं। हमारी संस्था के सभी सदस्य इसी दिन को महापर्व की तरह मनाएंगे। इसकी तैयारियां जारी हैं।
- राजीव शर्मा, झांसी चैप्टर अध्यक्ष - इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चर
रानी के जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर झांसी प्राइवेट स्कूल (जूनियर) वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हो चुकी है, जिसमें सर्वसम्मति से तय हुआ है कि विद्यालयों में रानी की जयंती मनाई जाएगी। दीप व मोमबत्तियां जलाई जाएंगी। आयोजन में अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
- डा. मुहम्मद हसन अंसारी, अध्यक्ष - झांसी प्राइवेट स्कूल (जूनियर) वेलफेयर एसोसिएशन
रानी के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर पिछले साल रानीमहल पर दीपांजलि आयोजित की गई थी। इस बार व्यापार मंडल की ओर से इस आयोजन को और भी भव्य रूप दिया जाएगा। इसके अलावा बाजारों में भी सभी दुकानों के बाहर दीप व मोमबत्ती जलाए जाएंगे। व्यापारियों के बीच आयोजन की तैयारियां जारी हैं।

- अतुल जैन, अध्यक्ष मानिक चौक व्यापार मंडल
नेशनल इंटीग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) से जुड़े सभी चिकित्सक सदस्य अपने घर के अलावा अस्पताल /क्लिनिक के बाहर भी मोमबत्ती व दीप जलाएंगे। जबकि, दिन में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
- डा. देवेश रावत, सचिव - नीमा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed