फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Cold wind from the mountains caused shivering, dense fog will persist till January 6.

Jhansi: पहाड़ों से आई ठंडी हवा ने छुड़ाई कंपकंपी, छह जनवरी तक सुबह छाया रहेगा घना कोहरा

Sat, 03 Jan 2026 07:31 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 03 Jan 2026 07:31 AM IST
सार

मौसम विभाग ने छह जनवरी तक सुबह घना कोहरा छाने के आसार जताए हैं। हालांकि, दोपहर में धूप जरूर खिल सकती है।
 

विज्ञापन
Jhansi: Cold wind from the mountains caused shivering, dense fog will persist till January 6.
सर्दी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पहाड़ों की ओर से आने वाली ठंडी हवा ने शुक्रवार को लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। दोपहर में धूप जरूर निकली लेकिन बादलों की आवाजाही से इसका कोई खास असर नहीं हुआ। मौसम विभाग ने छह जनवरी तक सुबह घना कोहरा छाने के आसार जताए हैं। हालांकि, दोपहर में धूप जरूर खिल सकती है।
विज्ञापन


सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई थी। हालांकि, जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे कोहरा छंटता रहा। दोपहर 12 बजे के बाद हल्की धूप खिली जो कि तीन बजे तक रही। फिर बादल छा गए। दूसरी तरफ, उत्तर-पश्चिम दिशा से चार-पांच किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ठंडी हवा चल रही थी। ऐसे में दोपहर में भी लोगों को ठंड से कंपकंपी छूटने लगी। इलाइट चौराहा, बस स्टैंड, स्टेशन रोड, शिवाजी नगर समेत जगह-जगह लोग अलाव तापते नजर आए। अधिकतम पारा 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम पारा 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि आगामी दिनों में कोहरा पड़ने की तो संभावना है लेकिन बादल नहीं छाएंगे। ऐसे में दोपहर में धूप खिल सकती है। अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री और न्यूनतम पारा सात से नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
विज्ञापन



जारी रहेगा घना कोहरा...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed