{"_id":"62b1a24d97930f66015780d0","slug":"jhansi-class-x-student-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-a-train-was-mentally-disturbed-family-says","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: 10वीं के छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, परिजनों ने कहा- मानसिक रूप से था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: 10वीं के छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, परिजनों ने कहा- मानसिक रूप से था परेशान
Tue, 21 Jun 2022 04:19 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 21 Jun 2022 04:19 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि सेरसा गांव निवासी कृपाराम का 16 साल का पुत्र रितिक कक्षा 10वीं का छात्र था। बीती रात वह अचानक घर से निकल गया। घंटों बाद परिजनों को जब वह घर पर नहीं दिखा तो उसकी तलाश की गई। उसका शव गांव के पास से गुजरे रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
मृतक ऋतिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोठ थाना इलाके के ग्राम सेरसा निवासी 10वीं के एक छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार वह कई दिनों से मानसिक तनाव में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सेरसा गांव निवासी कृपाराम का 16 साल का पुत्र रितिक कक्षा 10वीं का छात्र था। बीती रात वह अचानक घर से निकल गया। घंटों बाद परिजनों को पता चला कि रितिक घर में नहीं है। इस पर उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। सुबह रितिक का शव गांव के पास से गुजरे रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि रितिक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि रितिक काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था, जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन