{"_id":"5da776d78ebc3e014a68a6a7","slug":"jhansi-city-found-new-road-soon-jhansi-news-jhs150499553","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को मिलेगी नई सड़क, यातायात होगा सुगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को मिलेगी नई सड़क, यातायात होगा सुगम
Thu, 17 Oct 2019 06:28 AM IST
झांसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 06:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर को एक नई सड़क मिलने वाली है। ये सड़क ग्वालियर मार्ग से शुरू होकर पंप हाउस, शिवपुरी रोड, गढ़िया गांव से होती हुई रेलवे वर्कशॉप पर खत्म होगी। इससे उक्त इलाकों के लोगों के लिए यातायात की व्यवस्था सुगम हो जाएगी। साढ़े दस किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण झांसी विकास प्राधिकरण अस्सी करोड़ रुपये की लागत से करेगा। इसकी डीपीआर तैयार कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। हरी झंडी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
झांसी विकास प्राधिकरण ग्वालियर मार्ग से रेलवे वर्कशॉप तक सड़क का निर्माण करने जा रहा है। ये सड़क ग्वालियर मार्ग पर अधूरे पड़े ओवरब्रिज के पास से शुरू होगी, जो पाल कॉलोनी, लहर गिर्द, खोडन, बड़ी खिरक, अठोंदना, खातीबाबा, प्रेमनगर, गढ़िया गांव, नया गांव, बल्लमपुर, ढोंगरी व पठारी से होती हुई रेलवे वर्कशॉप के पास पहुंचकर खत्म होगी। सड़क यहां से गुजरी नहर के दोनों ओर बनाई जाएगी। दोनों ओर की सड़क की चौड़ाई सात-सात मीटर होगी। जबकि, सड़क के दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर का फुटपाथ बनाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा हर दस मीटर की दूरी पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। सड़क के एक ओर से दूसरी ओर जाने के लिए नहर के ऊपर से तीन-चार स्थानों पर पुलिया का निर्माण होगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि शहर से सटे होने की वजह से उक्त क्षेत्रों की आबादी तेजी से बढ़ रही है। लेकिन, आवागमन के रास्ते वही पुराने हैं। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसका अंदाजा खासतौर पर प्रेमनगर क्षेत्र की स्थिति को देखकर लगाया जा सकता है।
प्रेमनगर की ओर जाने में मुख्य मार्ग गढ़िया फाटक से होकर ही जाता है। रास्ता संकरा व अतिक्रमण होने के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। लेकिन, उक्त नई सड़क का निर्माण होेने से प्रेमनगर जाने का यातायात काफी सुगम हो जाएगा। साथ ही, नगर के दोेनों ओर आबादी का भी विस्तार होगा।
सड़क निर्माण के लिए पीडब्लूडी से परीक्षण करा लिया गया है, साथ ही सिंचाई विभाग ने अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है। डीपीआर तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर निर्माण कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।
- सर्वेश कुमार दीक्षित, उपाध्यक्ष - जेडीए