{"_id":"6a0c14fa90d7e123a60a4e9a","slug":"jhansi-cash-stolen-by-breaking-the-lock-of-a-retired-railway-employee-s-house-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: रिटायर्ड रेलकर्मी के घर का ताला तोड़कर नकदी चोरी, घर में ताला बंद करके गए थे पिता का इलाज कराने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: रिटायर्ड रेलकर्मी के घर का ताला तोड़कर नकदी चोरी, घर में ताला बंद करके गए थे पिता का इलाज कराने
Tue, 19 May 2026 01:15 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 19 May 2026 01:15 PM IST
सार
रक्सा में राम जानकी मंदिर के पास रहने वाले रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी के घर का ताला तोड़कर बदमाश नकदी समेत कपड़े एवं कीमती सामान उड़ा ले गए।
विज्ञापन
रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी के घर चोरी।
विस्तार
रक्सा में राम जानकी मंदिर के पास रहने वाले रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी मुरारी लाल खरे (77 वर्ष) के घर का ताला तोड़कर बदमाश नकदी समेत कपड़े एवं कीमती सामान उड़ा ले गए।
परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले मुरारी लाल की तबीयत खराब हो गई थी। उनको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घर पर कोई नहीं था। रविवार रात चोर ने घर का ताला तोड़ दिया। सोमवार शाम करीब चार बजे उनके पुत्रों के घर पहुंचने पर ताला टूटा हुआ था। अंदर पहुंचने पर सारा सामान जमीन पर बिखरा था। आलमारी में रखे चालीस हजार रुपये समेम अन्य कीमती वस्तुएं गायब थीं। घर में रखी साड़ियां और बर्तन भी नहीं छोड़े। थाना प्रभारी रक्सा उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चोरों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।