फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Case registered for violation of code of conduct against son of former MP Chandrapal

झांसी: पूर्व सांसद चंद्रपाल के पुत्र के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

Tue, 11 Jan 2022 07:57 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 11 Jan 2022 07:57 PM IST
सार

बरुआसागर क्षेत्र में हुए क्रिकेट किट वितरण कार्यक्रम में पूर्व सांसद के बेटे यशपाल यादव शामिल हुए थे। इसके बाद उन पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Jhansi: Case registered for violation of code of conduct against son of former MP Chandrapal
क्रिकेट किट वितरित करते पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव के बेटे यशपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व राज्यसभा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव के पुत्र यशपाल यादव के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में बरुआसागर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन


नया सबेरा ट्रस्ट के बैनर तले यशपाल सिंह यादव की ओर से मंगलवार को बरुआसागर, बरुआसागर रेंजर, गली ब्यॉय, अंबेडकर क्रिकेट क्लब, तालार मन्ना, तिलेथा कला, तालार मन्ना, आरपीआर महाविद्यालय क्रिकेट टीम, जय अंचल माता, सबका मालिक एक क्रिकेट क्लब, वीरागंना लक्ष्मीबाई महिला क्रिकेट टीम, आजाद क्रिकेट क्लब सिमरिया, गणेशगढ़, मथनपुरा, डागोर पटियाला, बनगुवां, तेंदोल, फुटेरा, जराय का मठ, जरवौं, बरेठी, बरुआसागर नगर पालिका, तेंदोल अंजनी माता समेत अन्य ग्राम सभाओं में क्रिकेट किट का वितरण किया गया।
विज्ञापन


क्रिकेट किट वितरण के दौरान पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल के पुत्र यशपाल सिंह खुद भी मौजूद थे। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गईं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद पुलिस ने यशपाल के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरुआसागर प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय के मुताबिक आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed