{"_id":"628ca4d7b6479019fe70f6c6","slug":"jhansi-bulldozers-ran-at-gulshan-yadav-s-house-had-occupied-municipal-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: गुलशन यादव के आशियाने पर चला बुलडोजर, नगर निगम की जमीन पर कर रखा था कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: गुलशन यादव के आशियाने पर चला बुलडोजर, नगर निगम की जमीन पर कर रखा था कब्जा
Tue, 24 May 2022 02:56 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 24 May 2022 02:56 PM IST
विज्ञापन
बुलडोजर।
- फोटो : amar ujala
नगर निगम की जमीन पर सालों से कब्जा जमाए हिस्ट्रीशीटर गुलशन यादव के मकान पर नगर निगम ने फिर से बुलडोजर चला दिया है। कार्यवाही के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। लहर गिर्द स्थित नगर निगम के लगभग बीस हजार वर्ग फीट जमीन पर गुलशन यादव कब्जा जमाया हुआ था।
विज्ञापन
14 मई को कार्रवाई करते हुए तबेले सहित काफी जंमीन को ध्वस्त कर दिया था। मकान में समान होने के कारण नगर निगम के अधिकारियों ने दो दिन का समय दिया था। तय समय सीमा के भीतर खुद निर्माण ध्वस्त नहीं करने पर मंगलवार को निगम दस्ते ने अवैध निर्माण को जमीजोद कर दिया।
विज्ञापन