फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Body of young laborer found hanging

Jhansi: फंदे पर लटका मिला युवा मजदूर का शव, बबीना क्षेत्र में रेलवे की बिजली लाइन डालने का कर रहा था काम

Fri, 19 Jun 2026 10:05 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 19 Jun 2026 10:05 AM IST
सार

सुकुवां-ढुकवां बांध के पास बृहस्पतिवार सुबह लखीमपुर खीरी के युवा मजदूर का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 

विज्ञापन
Jhansi: Body of young laborer found hanging
मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

बबीना थानांतर्गत सुकुवां-ढुकवां बांध के पास बृहस्पतिवार सुबह लखीमपुर खीरी के युवा मजदूर का शव फंदे पर लटका मिला। साथी श्रमिकों के शोर मचाने पर आसपास क्षेत्र के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


रेलवे विद्युत परियोजना के तहत बबीना से ग्राम खजराहा तक 132केवी की लाइन डालने का काम किया जा रहा है। कुछ दूरी पर ही कार्यदायी संस्था ने श्रमिकों के रहने की अस्थायी व्यवस्था की है। बताते हैं बुधवार रात काम करने के बाद लखीमपुर खीरी के उचौलिया थानांतर्गत गांव नेवली निवासी उवैस (24) पुत्र वीरपाल ने गांव नेवली निवासी साथी जितेंद्र कुमार के साथ खाना बनाया और खाकर कमरे में सो गए। बृहस्पतिवार सुबह जब वह जागा तो उवैस कमरे में नहीं दिखा। पहले उसने समझा की शौच आदि के लिए गया होगा। जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो उसने बाहर निकलकर तलाशा। करीब 100 मीटर दूर सागौन के पेड़ पर गमछे से बने फंदे पर वह लटका हुआ था। यह देख उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे वहां लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


साथी श्रमिक जितेंद्र कुमार ने बताया कि उवैश करीब ढाई माह से यहां काम कर रहा था। बुधवार को सामान्य दिनों की तरह रात में खाना खाया और सो गए। मध्यरात्रि जब उसकी नींद टूटी तो वह सो रहा था। सुबह जागने पर उसका शव करीब 100 मीटर दूर पेड़ से बंधे फंदा पर लटका मिला। उसने बताया उवैश चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी एक बहन भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed