फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Bar Association elections...Elders and election committee inspected the voter list

झांसी: बार संघ चुनाव...एल्डर्स और चुनाव कमेटी ने मतदाता सूची का किया अवलोकन, इतने अधिवक्ता करेंगे मतदान

Thu, 09 Oct 2025 08:52 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 09 Oct 2025 08:52 AM IST
सार

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ने बताया कि जिनका नाम मतदाता सूची से हटाया गया है उनमें से  कोई भी मतदाता वोट नहीं डाल सकेगा। 

विज्ञापन
Jhansi: Bar Association elections...Elders and election committee inspected the voter list
बैठक में एल्डर कमेटी के सदस्य - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए प्रकाशित की गई मतदाता सूची का दोबारा एल्डर्स कमेटी और चुनाव कमेटी ने अवलोकन किया। इस दौरान कुछ नाम दोहराए गए थे तो कुछ नाम गलत थे। ऐसे 17 नामों को मतदाता सूची से हटा दिया गया। वहीं, सीओपी नंबर मिलने के बाद 26 अधिवक्ताओं के नाम सूची में जोड़े गए हैं।
विज्ञापन



समिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण द्विवेदी ने नई समिति के सदस्यों और चुनाव समिति के अधिवक्ता के साथ बैठक की। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ने बताया कि मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के बाद कोई मतदाता वोट नहीं डाल सकेगा। कुल 2066 मतदाताओं में से अब 2004 मतदाता ही अपने मत का प्रयोग करेंगे। इससे पहले मंगलवार को तीन अधिवक्ताओं के नाम सूची से हटाए गए थे। बैठक में कमेटी के अध्यक्ष मदन मोहन श्रीवास्तव, चुनाव समिति के वरिष्ठ सहायक चुनाव अधिकारी जगदीश प्रसाद, प्रमोद कुमार शर्मा, केके गुप्ता, नंद किशोर भट्टा, रवि मोहन माथुर एवं सहायक चुनाव अधिकारी इंदिरा कोपिया यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed