फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: B.Ed exam, for the first time the correction window will open along with the form filling site

Jhansi: संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर हुई बैठक, पहली बार फार्म भरने की साइट के साथ खुलेगी संशोधन विंडो

Fri, 26 Dec 2025 06:42 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 26 Dec 2025 06:42 AM IST
सार

बुंदेलखंड विवि ने संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा कराने की तैयारी शुरू कर दी है। कुलपति की अध्यक्षता में बैठक हुई। तय हुआ कि 10 फरवरी से फार्म भरवाया जाएगा।

विज्ञापन
Jhansi: B.Ed exam, for the first time the correction window will open along with the form filling site
बीयू, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहली बार संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा फार्म भरने की साइट के साथ करेक्शन (संशोधन) विंडो खुलेगी। जिस दिन फार्म भरना बंद होगा, उसी दिन विंडो भी बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन


बुंदेलखंड विवि ने संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा कराने की तैयारी शुरू कर दी है। कुलपति की अध्यक्षता में बैठक हुई। तय हुआ कि 10 फरवरी से फार्म भरवाया जाएगा। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में परीक्षा करवाई जाएगी। बैठक में स्टेट कॉर्डिनेटर प्रो. एसपी सिंह, राज्य नोडल अधिकारी कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार, स्टेट कॉर्डिनेटर प्रो. सौरभ श्रीवास्तव व प्रो. डीके भट्ट व कंट्रोल रूम प्रभारी डाॅ. सुनील त्रिवेदी मौजूद रहे। सूत्र बताते हैं कि बैठक में अधिक से अधिक संख्या में परीक्षा फार्म भरवाने का मुद्दा छाया रहा। इस दौरान बताया गया कि पंजीकरण कराने के बाद काफी विद्यार्थी फार्म नहीं भरते हैं। गत वर्ष करीब 45 हजार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण तो कराया मगर फार्म नहीं भरा। अधिकांश विद्यार्थी परीक्षा फार्म कंप्यूटर सेंटरों पर भरवाते हैं। ऑपरेटर की जल्दबाजी या फिर तकनीकी वजह से कई अभ्यर्थियों के फार्म में गलत सूचना अंकित हो जाती है। विवि समय-समय पर करेक्शन विंडो खोलता है। करेक्शन न होने तक अभ्यर्थी परेशान रहते हैं। अभ्यर्थी लगातार कंट्रोल रूम में फोन करते रहते हैं। ऐसे में यदि फार्म भरने की प्रक्रिया से ही करेक्शन विंडो खोल दी जाए तो काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


स्टेट कॉर्डिनेटर प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि पहली बार ऐसा होगा कि फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू होने के चार दिन बाद ही करेक्शन विंडो खोल दी जाएगी। तय हुआ है कि जिस दिन फार्म भरना बंद होगा, उसी दिन करेक्शन विंडो बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed