फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: B.Ed. counseling at BU will begin on July 1 and will be conducted in three phases.

BU: बीएड की काउंसलिंग एक जुलाई से होगी आरंभ, एक को पंजीकरण और दो से भरा जाएगा कॉलेज का विकल्प

Thu, 25 Jun 2026 12:02 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 25 Jun 2026 12:02 PM IST
सार

एक जुलाई से बीएड में प्रवेश की काउंसलिंग शुरू होगी। दो जुलाई से कॉलेजों का विकल्प मांगा जाएगा। इसके बाद 15 दिन के लिए पहले चरण की काउंसलिंग शुरू होगी। इसी तरह से दूसरे व तीसरे चरण के लिए प्रक्रिया चलेगी।

विज्ञापन
Jhansi: B.Ed. counseling at BU will begin on July 1 and will be conducted in three phases.
बीयू, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय अब एक जुलाई से बीएड की काउंसलिंग शुरू कराने जा रहा है। तीन चरण में होने वाली काउंसलिंग का समय 15-15 दिन का होगा। इसके लिए प्रदेश के सभी विवि से बीएड कॉलेजों की सीटों का ब्योरा एकत्र कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को कुलपति व कुलसचिव संयुक्त रूप से कुल सचिवों को काउंसलिंग से संबंधित दिशा-निर्देश देंगे।
विज्ञापन


बताते चलें, बीएड की प्रवेश परीक्षा 31 मई को प्रदेश के 72 जिलों में बने 1,011 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई। इस परीक्षा के लिए 4,44,958 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए जिनमें से 4,00,506 ने परीक्षा दी। 16 जून को बीयू ने लखनऊ में प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी किया। चूंकि विगत तीन वर्ष की तुलना में इस बार बीएड में प्रवेश लेने वालों की संख्या ज्यादा है। इसलिए एक जुलाई से बीएड में प्रवेश की काउंसलिंग शुरू होगी। दो जुलाई से कॉलेजों का विकल्प मांगा जाएगा। इसके बाद 15 दिन के लिए पहले चरण की काउंसलिंग शुरू होगी। इसी तरह से दूसरे व तीसरे चरण के लिए प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन


कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया एक जुलाई से बीएड की काउंसलिंग शुरू हो जाएगी। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रदेश के सभी विवि से संबद्ध बीएड कॉलेजों की सीटों का ब्योरा भी मंगा लिया गया है। बृहस्पतिवार को सभी विवि के कुलसचिवों के संग बीएड की काउंसलिंग को लेकर चर्चा होगी और दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



30 जून तक परिणाम जारी करने के निर्देश
झांसी। बीएड में प्रवेश की काउंसलिंग एक जुलाई से शुरू होने जा रही है। इसके चलते प्रदेश के सभी विवि को निर्देश दिए गए हैं कि हर हाल में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का परिणाम जारी कर दिया जाए। यदि परिणाम जारी नहीं होता है, तो बीएड की परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राएं शामिल नहीं हो सकेंगे। यह जानकारी कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed